Jambhsar Media, New Delhi: राजधानी जयपुर में रेलवे ने भावनगर टर्मिनस-दिल्ली कैंट और काचीगुडा-हिसार के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है। भावनगर टर्मिनस-दिल्ली कैंट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 मई से 28 जून तक (9 ट्रिप) चलेगी।
यह भावनगर टर्मिनस से शुक्रवार दोपहर 3.15 बजे रवाना होकर शनिवार दोपहर 1.10 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। भावनगर से यह ट्रेन 4 मई से 29 जून तक (9 ट्रिप) चलेगी। यह दिल्ली कैंट से शनिवार दोपहर 3.25 बजे रवाना होकर रविवार दोपहर 12.25 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।
काचीगुड़ा-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 मई से 27 जून तक (9 ट्रिप) काचीगुड़ा से गुरुवार दोपहर 3.15 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 11.15 बजे हिसार पहुंचेगी। हिसार से यह ट्रेन 5 मई से 30 जून तक रविवार दोपहर 12.35 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 7.30 बजे काचीगुड़ा पहुंचेगी।