Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्ली : डिजिटलीकरण के युग में आजकल सभी लोग ऑनलाइन पेमेंट का ही सहारा लेते है या फिर यूं कहें कि डिजिटल पेमेंट के आने के बाद से लोगों लने कैश अपने साथ रखना तम कम कर दिया है। लेकिन अभी भी कुछ ऐसे लोग है जो कैश को ज्सादा प्राथमिक्ता देते है। अक्सर लोगेां के मन में ये सवाल उठता है कि वे कितनी लिमिट में अपने घर में कैश रख सकते है? आइए जान लेते है घर में कैश रखन को लेकर क्या है नियम
वर्तमान में डिजिटल का जमाना (online payment) है और लोगों ने कैश का इस्तेमाल अब काफी हद तम कम कर दिया है. हालांकि, यह अब तक पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। खासकर, कई लोग तो सेविंग्स को कैश में ही रखते हैं. गृहणियां अपनी बचत को बैंक की बजाय घर में रखना पसज करती है. कई और भी लोग बैंकों पर ज्यादा भरोसा नहीं करते और अपने पैसों को अपने पास रखते हैं. लेकिन क्या घर में पैसे रखने की कोई लिमिट (Cash Limit at Home)? हम आए दिन छापेमारी में लोगों के घर बरामद अथाह कैश देखते हैं. क्या एक सीमा से अधिक कैश रखने पर आयकर विभाग का नोटिस आ जाता है या नही?
इस सवाल का जवाब है नहीं (no cash limit)। आप अपने पास घर में कितना भी चाहे कैश रख सकते हैं और इस पर कोई प्रतिबंध भी नहीं है. इनकम टैक्स (Income Tax) के नियम के अनुसार, आप अपने घर में कितना भी कैश रख सकते हैं. हालांकि, अगर कोई व्यक्ति आयकर विभाग की जांच के घेरे में आ जाए तो उसे बताना होगा कि इन पैसों का सोर्स क्या है? अगर जांच के घेरे में आए शख्स के पास उस पैसे का वैध सोर्स है तो उसके दस्तावेज दिखाने होंगे. अगर सबकुछ ठीक है तो उसे घबराने की कोई जरूरत नहीं है.
यदि आप कैश का हिसाब सही नहीं देते हैं तो आपकी मुश्किलें और भी बढ़ सकती है. अगर इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) की ओर से आपके घर पर छापा मारा जाता है और बड़ी संख्या में कैश बरामद होता है. इसके साथ आप उस कैश के बारे में भी सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं, तो फिर आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. आपके पास से जितना कैश बरामद होगा उस अमाउंट का 137% तक टैक्स लगाया जा सकता है. इसका मतलब है कि आपके पास जितना कैश रखा है वह तो जाएगा ही उसके ऊपर से 37 फीसदी और आपको भरना पड़ेगा.
जानकारी के लिए बता दें कि बैंक में एक बार में 50,000 रुपये से उससे ज्यादा की निकासी या जमा पर आपको पैन कार्ड (PAN Card) दिखना होगा. बता दें कि खरीदारी करते समय 2 लाख से अधिक का पेमेंट केस में नहीं कर सकते हैं. इसके लिए भी आपको पैन और आधार दिखाना होगा. एक साल में आप अपने बैंक खाते में 20 लाख रुपये से अधिक का कैश डिपॉजिट (cash deposit) करते हैं, तब भी आपको पैन और आधार बैंक में दिखाने होंगे.








