Jambhsar Media Digital Desk : बुधवार यानी आज 27 मार्च को सोने की कीमतों में नरमी आई है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार ही बदलाव देखने को मिल रहा है। सोना कभी तेजी से भाग रहा है, तो कभी उल्टे मुंह गिरते हुए दिख रहा है। लेकिन, आज गोल्ड के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिली है।
हालांकि, अभी भी सोना 66 हजार के पार ट्रेंड करता हुआ दिख रहा है। भारत में आज सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया है। फिर भी 10 ग्राम की मूल कीमत 66,000 रुपये के करीब रही।
10 ग्राम 24 कैरेट सोने की औसत कीमत लगभग 66,930 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने की औसत कीमत लगभग 61,350 रुपये है। चांदी की बात करें तो 77,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। तो आईये एक नजर डालते हैं सोने और चांदी की कीमतों पर:-
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले गोल्ड का दाम 66154 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत 60840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का दाम 49815 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 38856 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 27 मार्च को चांदी की कीमत 73801 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यदि आप खरीदारी के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा और इंतजार कर लेना चाहिए।
दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 61,500 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 61,350 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 66,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 61,400 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
गुरूग्राम में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 61,400 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 61,500 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 67,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
बेंगलुरु में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 61,350 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।








