Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्ली: How to identify fake 500 rupee note 500 रुपये के असली और नकली नोट में अंतर पता करने के लिए आरबीआई की ओर से जानकारी साझा की गई है जिसके बारे में हम अपनी इस रिपोर्ट में विस्तार से बताने जा रहे हैं।आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से.
आज के समय में किसी भी आम व्यक्ति के लिए असली और नोट में फर्क करना काफी मुश्किल होता है। जालसाजों की ओर से नकली नोटों की छपाई कुछ इस तरह से की जाती है, कि दोनों देखने में बिल्कुल एक समान लगते हैं। पिछले कुछ समय में 500 रुपये के बड़े नोट में जालसाजी के अधिक नाम देखने को मिले हैं।
लोगों की इसी समस्या को देखते हुए आरबीआई की ओर से 500 रुपये के नोट से जुड़ी अहम जानकारियां जारी की गई हैं, जिसके जरिए आप आसानी से असली और नकली नोट में फर्क कर पाएंगे।
केंद्रीय बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 500 रुपये के असली नोट का साइज 63 मिमी*150मिमी है। इसका कलर स्टोन ग्रे है। वहीं, नोट के डिजाइन में जियोमेट्रिक पैटर्न को शामिल किया गया है। नोट पर मध्य में महात्मा गांधी जी की तस्वीर मध्य में और पीछे लाल किले को दर्शाया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि इसमें नोट के पीछे लाल किले पर दर्शाया गया तिरंगा ही अपने असली रंग में है।
500 के नोट पर देवनागरी और अंग्रेजी में मूल्य को दर्शाया गया है। नोट पर आगे और पीछे दोनों ही तरफ आपको ये देखने को मिलेगा। नोट पर 500 भी बेहद छोटे- छोटे अंकों में पैटर्न के रूप में उल्लेख किए गए हैं।
500 के नोट पर बाईं ओर और नीचे दाईं ओर छोटे से बड़े अक्षरों में बढ़ता हुआ अंकों का पैनल है। नोट पर आरबीआई के प्रॉमिस क्लॉज के साथ गवर्नर के हस्ताक्षर और दाईं तरफ महात्मा गांधी जी की तस्वीर और 500 के मूल्य का इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क है। नोट पर लगी सिक्योरिटी थ्रेट के बदलते रंग से भी आप आसानी से असली और नकली के बीच का अंतर पता कर सकते हैं।








