BreakingMother and Three Sons Assault Youth; Bulldozer Action on Accused Property Within 5 HoursBreakingMajor administrative change in Rajasthan, 64 IPS officers transferred, major change in Jodhpur Police too!BreakingIndia’s ‘Plan B’ Begins: No Gas Shortage Expected as LNG-LPG Supply Starts, Move Aims to Strengthen Energy SecurityBreakingBig News: Sonam Wangchuk Released from Jail After 170 Days, Central Government Ends DetentionBreakingMajor Fraud Exposed in Bundi’s Annapurna Rasoi: 96 Meals Recorded, Only 19 Plates Found on SiteBreakingAfter Mahakumbh Fame, Monalisa Bhonsle Marries Boyfriend Farman Khan in Kerala; Father Says, “My Daughter Was Taken Away Before My Eyes”BreakingGood News: Bhagat Ki Kothi–Jammu Tawi Express to Resume Full Route from April 1, Ticket Booking OpenBreakingSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरBreakingPetrol pipeline theft in Pali exposed, four accused arrested in SOG action...BreakingAssembly elections announced in 5 states: Voting on April 9, 23 and 29, results on May 4...BreakingMother and Three Sons Assault Youth; Bulldozer Action on Accused Property Within 5 HoursBreakingMajor administrative change in Rajasthan, 64 IPS officers transferred, major change in Jodhpur Police too!BreakingIndia’s ‘Plan B’ Begins: No Gas Shortage Expected as LNG-LPG Supply Starts, Move Aims to Strengthen Energy SecurityBreakingBig News: Sonam Wangchuk Released from Jail After 170 Days, Central Government Ends DetentionBreakingMajor Fraud Exposed in Bundi’s Annapurna Rasoi: 96 Meals Recorded, Only 19 Plates Found on SiteBreakingAfter Mahakumbh Fame, Monalisa Bhonsle Marries Boyfriend Farman Khan in Kerala; Father Says, “My Daughter Was Taken Away Before My Eyes”BreakingGood News: Bhagat Ki Kothi–Jammu Tawi Express to Resume Full Route from April 1, Ticket Booking OpenBreakingSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरBreakingPetrol pipeline theft in Pali exposed, four accused arrested in SOG action...BreakingAssembly elections announced in 5 states: Voting on April 9, 23 and 29, results on May 4...
News·Rameshwari Bishnoi·

70 दिनों तक बंद रहेगी राजस्थान में इंदिरा नहर, जलदाय विभाग ने शुरू की तैयारी

70 दिनों तक बंद रहेगी राजस्थान में इंदिरा नहर, जलदाय विभाग ने शुरू की तैयारी
70 दिनों तक बंद रहेगी राजस्थान में इंदिरा नहर, जलदाय विभाग ने शुरू की तैयारी

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही पानी की किल्लत होना आम बात है. इस अंदेशे को पहले से भांपते हुए जोधपुर के जलदाय विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. 70 दिन का इंदिरा गांधी नहर की मरम्मत को लेकर यह क्लोजर होता है जो हर साल प्रस्तावित रहता है.

वहीं इस साल यह मार्च के अंत में या फिर अप्रैल से पहले वीक के अंदर यह प्रस्तावित है जब पंजाब सरकार इसको लेकर अनुमति देगी. पंजाब की सरकार से राजस्थान के जल संसाधन अधिकारियों की वार्ता चल रही है. दरअसल, इंदिरा गांधी नहर में मरम्मत व साफ सफाई का कार्य किया जाएगा. पीएचडी विभाग ने पानी का स्टोरेज करना शुरू कर लिया है.

जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता नीरज माथुर ने बताया कि क्लोजर को लेकर एक एग्रीमेंट राजस्थान सरकार, पंजाब सरकार और भारत सरकार के साथ किया गया था. उसी के तहत 70 दिन का क्लोजर लिया जाना प्रस्तावित है, जिसमें नहर की मरम्मत का कार्य होता है. यह नहर काफी पुरानी है उसी के चलते लगातार मरम्मत का कार्य किया जाता है.

साथ ही उन्होंने कहा कि पानी की परेशानी जोधपुर की जनता को नही हो उसको लेकर शटडाउन लिया जा रहा है ताकि जोधपुर के जो वाटर रिसोर्सेज है जिसमें कायलाना, तखतसागर और सुरपुरा के अलावा जो अन्य सोर्सेज है उनको भरने का काम चल रहा है.

इंदिरा गांधी नहर परियोजना की शुरूआत 1958 में हुई थी जो आज राजस्थान की मरूगंगा बन गई है. पश्चिमी राजस्थान के 14 जिलों की करोडों की आबादी इंदिरा गांधी नहर के पानी पर पूरी तरह से निर्भर हो गई है. दुनियाभर में थार मरूस्थल के नाम से मशहूर राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और नागौर सहित कई जिलों में पेयजल एवं कृषि के लिए काम में आता है. नहर के क्लोजर समय के लिए प्रशासन ने स्थानीय लोगों से पानी का स्टोरेज करके रखने की अपील की है.

Share this article

Related Articles