BreakingMother and Three Sons Assault Youth; Bulldozer Action on Accused Property Within 5 HoursBreakingMajor administrative change in Rajasthan, 64 IPS officers transferred, major change in Jodhpur Police too!BreakingIndia’s ‘Plan B’ Begins: No Gas Shortage Expected as LNG-LPG Supply Starts, Move Aims to Strengthen Energy SecurityBreakingBig News: Sonam Wangchuk Released from Jail After 170 Days, Central Government Ends DetentionBreakingMajor Fraud Exposed in Bundi’s Annapurna Rasoi: 96 Meals Recorded, Only 19 Plates Found on SiteBreakingAfter Mahakumbh Fame, Monalisa Bhonsle Marries Boyfriend Farman Khan in Kerala; Father Says, “My Daughter Was Taken Away Before My Eyes”BreakingGood News: Bhagat Ki Kothi–Jammu Tawi Express to Resume Full Route from April 1, Ticket Booking OpenBreakingSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरBreakingPetrol pipeline theft in Pali exposed, four accused arrested in SOG action...BreakingAssembly elections announced in 5 states: Voting on April 9, 23 and 29, results on May 4...BreakingMother and Three Sons Assault Youth; Bulldozer Action on Accused Property Within 5 HoursBreakingMajor administrative change in Rajasthan, 64 IPS officers transferred, major change in Jodhpur Police too!BreakingIndia’s ‘Plan B’ Begins: No Gas Shortage Expected as LNG-LPG Supply Starts, Move Aims to Strengthen Energy SecurityBreakingBig News: Sonam Wangchuk Released from Jail After 170 Days, Central Government Ends DetentionBreakingMajor Fraud Exposed in Bundi’s Annapurna Rasoi: 96 Meals Recorded, Only 19 Plates Found on SiteBreakingAfter Mahakumbh Fame, Monalisa Bhonsle Marries Boyfriend Farman Khan in Kerala; Father Says, “My Daughter Was Taken Away Before My Eyes”BreakingGood News: Bhagat Ki Kothi–Jammu Tawi Express to Resume Full Route from April 1, Ticket Booking OpenBreakingSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरBreakingPetrol pipeline theft in Pali exposed, four accused arrested in SOG action...BreakingAssembly elections announced in 5 states: Voting on April 9, 23 and 29, results on May 4...
News·Rameshwari Bishnoi·

Post Office की ये धांसू स्कीम आपको कराएगी बंपर कमाई, हर महीने करना होगा इतना निवेश

Post Office की ये धांसू स्कीम आपको कराएगी बंपर कमाई, हर महीने करना होगा इतना निवेश
Post Office की ये धांसू स्कीम आपको कराएगी बंपर कमाई, हर महीने करना होगा इतना निवेश

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: निवेशक पैसा निवेश करने के लिए हमेशा कम रिस्क और ज्यादा रिटर्न वाले विकल्प की तलाश करते हैं। निवेश के लिए कई स्कीम है। जहां निवेश कर आप तगड़ा रिटर्न पा सकते हैं। लेकिन ऐसे में कई बार निवेशक कन्फ्यूजन हो जाते हैं कि हमें किस स्कीम में निवेश करना चाहिए। हमारे लिए कौन-सा ऑप्शन बेस्ट है तो ऐसे में पोस्ट ऑफिस (Post Office ) की ये स्कीम आपके लिए बेस्ट है। इसमें आपका पैसा सेफ भी रहेगा और रिटर्न भी ज्यादा मिलेगा। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं स्कीम के बारे में- 

अपने निवेश बिना कोई रिस्‍क लिये गारंटीड इनकम चाहते हैं, तो पोस्‍ट ऑफिस की स्‍कीम्‍स (Post Office Schemes) सबसे मुफीद ऑप्‍शन हैं. पोस्ट ऑफिस की एक स्‍कीम MIS (Monthly Income Scheme) है. इसमें एकबार जमा करने पर अगले 5 साल तक हर महीने गारंटीड इनकम होती है. MIS में सिंगल और ज्वॉइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं. इसकी मैच्‍योरिटी अकाउंट खुलने से अगले 5 साल तक रहती है. 1 जनवरी 2024 से MIS पर 7.4 फीसदी सालाना ब्‍याज मिल रहा है।

पोस्‍ट ऑफिस (Post Office Scheme) की इस स्कीम में सिंगल अकाउंट में 9 लाख और ज्वॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये तक जमा करा सकते हैं. अगर आप चाहें तो आपका कुल प्रिंसिपल अमाउंट 5 साल की मेच्योरिटी पीरियड के बाद वापस मिल जाएगा. वहीं, इसे आगे 5-5 साल और बढ़ा सकते हैं. हर 5 साल बाद ऑप्‍शन होगा कि अपना प्रिंसिपल अमाउंट (principal amount) ले सकते हैं या स्कीम आगे बढ़ा सकते हैं. अकांउट पर मिलने वाले ब्‍याज का भुगतान आपके डाक घर के सेविंग्‍स अकाउंट (savings account) हर महीने किया जाता है।

मान लीजिए पोस्‍ट ऑफिस MIS में सिंगल अकाउंट खुलवाया और मैक्सिमम 9 लाख रुपये जमा किया. इस पर 7.4 फीसदी सालाना ब्‍याज है. इस तरह इसमें हर महीने 5,550 रुपये की इनकम होगी. इस तरह 12 महीनों में इनकम 66,600 रुपये होगी. इस तरह 5 साल में ब्‍याज से कुल 3.33 लाख रुपये की गारंटीड इनकम होगी।

नियम के मुताबिक, MIS में दो या तीन लोग मिलकर भी ज्वाइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं. इस अकाउंट के बदले में मिलने वाली आय को हर मेंबर को बराबर दिया जाता है. ज्वाइंट अकाउंट को कभी भी सिंगल अकाउंट में कन्वर्ट करा सकते हैं. सिंगल अकाउंट (single account) को भी ज्वाइंट अकाउंट में कन्वर्ट करा सकते हैं. अकाउंट में किसी तरह का बदलाव करने के लिए सभी अकाउंट मेंबर्स की ज्वाइंट एप्लीकेशन देनी होती है. इसमें प्रीमैच्‍योर क्‍लोजर हो सकता है. लेकिन इसमें कुछ कटौती होती है।

POMIS स्कीम में मिनिमम 1,000 रुपये के निवेश से अकाउंट खुल सकता है और 1000 रुपये के मल्‍टीपल में निवेश किया जा सकता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, MIS में ब्‍याज का भुगतान हर महीने होता है. पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme) में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है।

MIS अकाउंट खुलवाने के लिए आपके पास आईडी प्रूफ (ID proof) के लिए आधार कार्ड या पासपोर्ट या वोटर कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. आपको 2 पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ देने होंगे. एड्रेस प्रूफ के लिए सरकार द्वारा जारी आईडी कार्ड या यूटिलिटी बिल मान्‍य होंगे. ये डॉक्युमेंट (Important Document) लेकर आपको पोस्‍ट ऑफिस जाकर पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme) का फॉर्म भरना होगा. इसे आनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं. फॉर्म भरने के साथ ही नॉमिनी का नाम भी देना होगा. यह खाता खोलने के लिए शुरू में 1000 रुपये कैश या चेक के जरिए जमा करना होगा।

Share this article

Related Articles