ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Rajasthan Railway Line: राजस्थान और गुजरात के इन शहरों के बीच बिछाई जायेगी नई रेलवे लाइन, 11 नए रेलवे स्टेशन भी बनेंगे

Rajasthan Railway Line: राजस्थान और गुजरात के इन शहरों के बीच बिछाई जायेगी नई रेलवे लाइन, 11 नए रेलव
Rajasthan Railway Line: राजस्थान और गुजरात के इन शहरों के बीच बिछाई जायेगी नई रेलवे लाइन, 11 नए रेलव

Jambhsar Media, New Delhi: राजस्थान और गुजरात के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. राजस्थान और गुजरात के शक्तिपीठों को जोड़ने वाली रेलवे लाइन पर रेलवे तेज गति से कार्य कर रहा है. भूमि अवाप्ति से लेकर नए रेलवे स्टेशन बनाए जाने की रूप रेखा को तैयार किया जा चुका है. अब जल्द ही राजस्थान और गुजरात वासियों को नई रेलवे लाइन की सौगात मिलने का रही है.

अंबाजी (गुजरात) से आबूरोड रेलवे लाइन का कार्य जल्द शुरू होगा। इससे गुजरात और राजस्थान के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। भूमि अवाप्ति और मुआवजे को लेकर प्रशासन ने लोगों को नोटिस जारी किए हैं। 

रेलवे लाइन के भूमि आवाप्ती और मुआवजे को लेकर संबंधित पंचायत कार्यालय में सूची भेजी गई है। कुई, सांतपुर, सियावा, सुरपगला डेरी, चांदमारी, मावल और चंद्रावती के ग्रामीण इस जनसुनवाई में भाग ले सकेंगे।

ये है सरकार की योजना

हाल में ही में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने तरंगा हिल-अंबाजी-आबू रोड नई रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दी है। नई रेल लाइन की कुल लंबाई 116.65 किलोमीटर होगी। यह परियोजना वर्ष 2026-27 तक पूरी हो जाएगी।

यह मार्ग राजस्थान के सिरोही जिले और गुजरात के बनासकांठा तथा मेहसाणा जिलों से होकर गुजरेगी। साथ ही यह कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी और गतिशीलता में सुधार करेगी। जिससे इस क्षेत्र का समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास होगा।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

यह रेल मार्ग महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों को जोड़ेगा। इससे लाखों भक्तों को सुविधा मिलेगी। अंबाजी गुजरात में स्थित एक प्रसिद्ध तीर्थ मंदिर स्थल है, जो 51 शक्तिपीठों में शामिल है। यहां प्रतिवर्ष गुजरात के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों और विदेशों से लाखों भक्त आते हैं।

इसलिए यह रेल लाइन इन लाखों भक्तों के लिए आसान यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। इसके अलावा तरंगा हिल स्थित अजीतनाथ जैन मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालु भी इस रेल लाइन से काफी लाभान्वित होंगे।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया