भारत से पाकिस्तान चली गईं अंजू अब वापस भारत लौटना चाहती हैं। अंजू अपने फेसबुक दोस्त नसरुल्ला से मिलने खैबर पख्तूनख्वा (पाकिस्तान) गई थी। पहले तो वह कह रही थी कि वह सिर्फ मिलने के लिए पाकिस्तान आई है। लेकिन बाद में उन दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिससे साफ हो गया कि उसने नसरुल्लाह से शादी कर ली है। इसके अलावा अंजू ने अपना धर्म भी बदल लिया है. लेकिन अब अंजू का कहना है कि वह बहुत दुखी हैं और उसे अपने बच्चों की फिक्र है।
बीबीसी पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार, अंजू ने कहा, “पाकिस्तान में सब कुछ ठीक है। मैं यहां अलग प्लान बनाकर आई थी, लेकिन मैंने जो सोचा वह गलत था, यहाँ मेरे साथ कुछ और ही हो गया। हमने भी कई गलतियाँ की है। यहां जो हुआ उससे मेरे परिवार को भारत में जलील होना पड़ा है। यह सब मेरी वजह से हुआ है, इसलिए मैं बहुत दुखी हूं। दूसरी बात यह है कि अब बच्चों के मन में मेरी वही छवि होगी।”
मैं भारत जाना चाहती हूँ: अंजू
अंजू ने कहा, “मैं किसी भी तरह से भारत जाना चाहती हूं और मैं वहां जा सकती हूं। मैं सभी सवालों का सामना करना चाहती हूं। मैं वहां मीडिया को भी जवाब देना चाहती हूं। मेरे पास उनके सभी सवालों के जवाब हैं। हालाँकि उसने यह भी स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान में उसे कोई परेशानी नहीं है और उसपर कोई दबाव नहीं डाला जा रहा है। “मैं उन्हें बताऊंगी कि ऐसा कुछ नहीं है कि मेरे साथ कोई जबरदस्ती हुई है। यहाँ मेरी बहुत अच्छी तरह से देखभाल की गई। यह मेरा अपना फैसला था। मीडिया के दबाव के कारण मैं जल्दी वापस नहीं जा सकी। मैं एक बार जाकर अपने बच्चों को देखना चाहती हूं। क्योंकि मैं दिन-रात उन्हें याद कर रही हूं”: अंजू
”ऐसी खबरें थीं कि पाकिस्तान ने अंजू का वीजा बढ़ा दिया है. लेकिन अंजू के पाकिस्तानी बॉयफ्रेंड नसरुल्ला ने कुछ और ही सच्चाई बताई है। खबरों के मुताबिक, नसरुल्ला ने कहा कि उन्होंने वीजा बढ़वाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन वीजा नहीं बढ़ाया गया। और कहा गया कि उनके पास अभी तक ऐसे कोई दस्तावेज नहीं हैं।
आपको बता दें कि अंजू की 2020 में फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हिरण बाला जिले के रहने वाले नसरुल्ला से दोस्ती हुई थी। 21 जुलाई 2023 को अंजू भिवाड़ी (अलवर) स्थित अपने घर से जयपुर जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन वाघा बॉर्डर पार कर पाकिस्तान पहुंच गए. उनके पास पाकिस्तान जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा था, इसलिए उन्हें सीमा पार करने में कोई दिक्कत नहीं हुई. उसने 2020 में पासपोर्ट बनवाया था। शुरुआत में अंजू ने दावा किया था कि वह एक शादी में शामिल होने के लिए पाकिस्तान आई थी और नसरुल्ला के घर पर रुकी थी। लेकिन बाद में उनके मुस्लिम बनने और नसरुल्लाह से शादी करने की खबरें आईं.
अंजू के पहले पति ने दर्ज कराई FIR
अंजू के पहले पति अरविन्द ने अंजू के खिलाफ FIR भी दर्ज करवा दी है। अंजू के साथ साथ अरविंग ने नसरुल्लाह पर भी अपनी पत्नी को बहला फुसलाकर पाकिस्तान बुलाए जाने के लिए FIR दर्ज करवाई है। अरविन्द का कहना है कि नसरुल्लाह को यह पता होते हुए भी कि अंजू पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है, फिर भी उसने अंजू को झूठे प्यार में फँसाकर धोके से पाकिस्तान बुला लिया। अरविन्द की तहरीर भिवाड़ी पुलिस को मिलते है पुलिस ने अंजू और नसरुल्लाह के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 494, 500, 506 और 66 आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
अंजू ने BBC पाकिस्तान को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उसे उसके बच्चों की याद आ रही है। अगर अंजू वापस भारत आती भी है तो वो बच्चों से नहीं मिल पाएगी। भले ही अंजू चाहती है कि उसको बच्चों से मिलने दिया जाए लेकिन बच्चों की कस्टडी फिलहाल अरविन्द के पास है क्योंकि अंजू तो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान चली गई। यहाँ तक कि कानून के जानकारों के अनुसार अंजू और नसरुल्लाह की शादी ही अवैध है क्योंकि उसने अरविन्द से तलाक लिए बगैर ही नसरुल्लाह से शादी कर ली है। अगर शादी ही अवैध है तो वो अरविन्द से बच्चों की कस्टडी की मांग कैसे कर सकती है।
इसके अलावा अरविन्द के अनुसार उसकी 13 साल की बेटी और 6 साल का बेटा भी अंजू से मिलना नहीं चाहते है। अरविन्द का कहना है कि अंजू की इस हरकत से बच्चों को भी गहरा सदमा पहुँचा है।
अंजू भले ही भारत लौटना चाहती है लेकिन उसके लिए उसे काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। एक तरफ पाकिस्तान में अंजू को ढेरों उपहार दिए जा रहे है और पाकिस्तान सरकार अंजू के वीजा की मियाद बढ़ाए जा रही है लेकिन अंजू के लिए अपने घर लौटना संभव नहीं लग रहा है। जहां अंजू के पहले पति अरविन्द ने उस पर FIR करवा रखी है वहीं गाँव के लोगों ने भी अंजू के गाँव में प्रवेश को निषेध कर दिया है। गाँव वालों का कहना है कि अगर अंजू की वजह से गाँव की और बदनामी हुई तो उसके पिता को भी गाँव छोड़कर कहीं और जाना पड़ सकता है।
अंजू के पिता ग्वालियर के टेकनपुर में रहते है। जब से अंजू पाकिस्तान गई है तब से मीडिया और पुलिस के सवालों से अंजू के घरवालों और गाँववालों को काफी अपमान झेलना पड़ा है। भारत में रहते हुए अंजू पहले होंडा ऑटोमोबाइल्स में जॉब करती थी जहां से वो छुट्टी लेकर पाकिस्तान गई थी लेकिन अब उसका भारत लौटना मुश्किल हो गया है तो उसकी नौकरी पर भी संकट के बदल मंडराते नजर आ रहे है।








