ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंग“दस्तावेज सही या साजिश गहरी? महाकुंभ वायरल लव स्टोरी में बड़ा खुलासा,फरमान के दावों से बढ़ा विवाद”ब्रेकिंग“मोनालिसा गायब” की अफवाह का खुलासा! वायरल वीडियो बना सिरदर्द, सामने आई पूरी सच्चाईब्रेकिंग“लोकसभा में बड़ा उलटफेर तय! परिसीमन और आरक्षण मिलकर कैसे बदलेंगे सत्ता का गणित?”ब्रेकिंगDubai Sheikh Lifestyle: दुबई के शेखों की ताकत का राज है ये चीज़, खाने के बाद कमरें से निकलती है चीखेंब्रेकिंग“परंपरा की नई मिसाल केक बैन से लेकर सादी सगाई तक, समाज ने दिखाई जागरूकता”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंग“दस्तावेज सही या साजिश गहरी? महाकुंभ वायरल लव स्टोरी में बड़ा खुलासा,फरमान के दावों से बढ़ा विवाद”ब्रेकिंग“मोनालिसा गायब” की अफवाह का खुलासा! वायरल वीडियो बना सिरदर्द, सामने आई पूरी सच्चाईब्रेकिंग“लोकसभा में बड़ा उलटफेर तय! परिसीमन और आरक्षण मिलकर कैसे बदलेंगे सत्ता का गणित?”ब्रेकिंगDubai Sheikh Lifestyle: दुबई के शेखों की ताकत का राज है ये चीज़, खाने के बाद कमरें से निकलती है चीखेंब्रेकिंग“परंपरा की नई मिसाल केक बैन से लेकर सादी सगाई तक, समाज ने दिखाई जागरूकता”

“सपनों की उम्र में थम गई सांसें… अजमेर में चाय की थड़ी पर गिरा 25 साल का युवक, देखते ही देखते बुझ गया घर का चिराग”

अजमेर खबर ,युवक की मौत ,हार्ट अटैक ,छात्र की मौत ,अचानक मौत ,JLN अस्पताल अजमेर
अजमेर खबर ,युवक की मौत ,हार्ट अटैक ,छात्र की मौत ,अचानक मौत ,JLN अस्पताल अजमेर

राजस्थान के अजमेर जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 25 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है, वहीं परिवार गहरे सदमे में है।

अचानक बिगड़ी तबीयत, कुछ ही मिनटों में चली गई जान

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुभाषनगर निवासी संदीप उर्फ संजू डीडवानिया (25) के रूप में हुई है, जो दयानंद महाविद्यालय में एमए द्वितीय वर्ष का छात्र था। शनिवार सुबह करीब 7 बजे वह अपने एक दोस्त को घर छोड़ने के लिए निकला था।

रास्ते में जनाना अस्पताल की ओर जाते हुए वह अपने दोस्तों के साथ एक चाय की थड़ी पर रुक गया। इसी दौरान जब वह पानी पी रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसे सीने में तेज दर्द हुआ, उल्टी हुई और कुछ ही पलों में वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद घबराए दोस्तों ने तुरंत उसे जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस अचानक हुई मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

हार्ट अटैक की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक के चाचा मुकेश कुमार ने बताया कि संदीप पढ़ाई में होनहार था और अपने भविष्य को लेकर काफी गंभीर था। उसके पिता उदयराम पेशे से बस चालक हैं और फिलहाल काम के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं। उनके लौटने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पुलिस जांच में जुटी

रामगंज थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से घटना की जांच कर रही है।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि आज के समय में कम उम्र में भी दिल से जुड़ी बीमारियां कितनी तेजी से बढ़ रही हैं। एक होनहार छात्र की यूं अचानक मौत ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया