Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्ली : At which places you cannot buy property? कुछ लोगों को में पहाड़ी इलाकों में घूमने-फिरने का शौंक होता है। पहाड़ी इलाकों में जो सुकून ओर शांति मिलती है वो और कहीं नहीं मिल सकती है। कुछ लोगों को ऐसी जगहों का वातावरण इतना अच्छा लगता है कि वहीं घर बनाने की सोचते हैं। लेकिन आपकी जानकारी लिए बता दें कि ऐसी जगहों पर आप करोड़ों रुपये देने के बाद भी जमीन नहीं खरीद सकते हैं। आइए नीचे खबर में जानते हैं क्या होती है इसकी वजह-
खुद का घर बनाने का सपना तो सभी देखते हैं। और घर खरीदना जीवन का सभी बड़ा निवेश होता है। घर खरीदने से पहले कई चीजों को ध्यान में रखा जाता है। सबसे पहले कोई खूबसूरत जगह देखी जाती है। कई बार जब हिल स्टेशन में घूमने के लिए जाते हैं तो वहां का मौसम और पहाड़ी पर हरयाली देखकर ऐसे मन करता है कि वहीं पर अपना घर बना लें। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में ऐसी कुछ जगहें भी हैं जहां पर आपको जमीन खरीदने की अनुमति नहीं है। मेघालय से लेकर हिमाचल प्रदेश तक, जिन भी जगहों पर आपको जमीन खरीदने पर प्रतिबंध है वह हम आपको बताएंगे।
हिल स्टेशन में घूमने जाना कई लोगों को पसंद होता है। हिल स्टेशन पर जो शांति और सुकून रहता है वह अनुभव ही अलग होता है। हर साल कई लोग हिमाचल प्रदेश में भी घूमने आते हैं, लेकिन यहां पर किसी को भी पहाड़ियों में संपत्ति खरीदने की अनुमति नहीं मिलती है। साल 1972 के भूमि कानून की धारा 118 प्रभाव में आई थी और इसके अनुसार, कोई भी गैर-कृषक अथवा बाहरी निवासी हिमाचल प्रदेश में खेती वाली जमीन नहीं खरीद सकता है।
साल 1963 में राज्य बनने के साथ ही विशेष अधिकार के रूप में आर्टिकल 371 ए का प्रावधान मिला था और इसके अनुसार, यहां पर जमीन को खरीदने की अनुमति नहीं है।
सिक्किम में केवल सिक्किम के निवासी ही जमीन खरीद सकते हैं। भारत के संविधान का अनुच्छेद 371 ए फ, जो सिक्किम को विशेष प्रावधान प्रदान करता है, उसके अनुसार, बाहरी लोगों को शामिल भूमि या संपत्ति की बिक्री और खरीद पर प्रतिबंध लगाता है। इस राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में केवल आदिवासी ही भूमि और संपत्ति खरीद सकते हैं।
अरुणाचल प्रदेश मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक है। इस स्थान पर भी प्रॉपर्टी खरीदने की अनुमति नहीं है। यहां पर कृषि भूमि को सरकारी अप्रूवल के बाद ही जमीन को ट्रांसफर किया जाता है। इन जगहों के अलावा मिजोरम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर और मणिपुर भी ऐसे ही राज्य हैं जहां प्रॉपर्टी खरीदने से संबंधित कई कानून और नियम हैं। यहां तक कि नॉर्थ ईस्ट के निवासी भी एक-दूसरे के राज्य में जमीन नहीं खरीद सकते हैं।
आपको इन जगहों के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।








