Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्ली: बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लीजिए। क्योंकि आज से नए महीने की शुरूआत हो गई है और इस महीने में कई त्यौहार भी आएंगे। इसके चलते बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं। आरबीआई (RBI) यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों की छुट्टियों (Bank Holiday) की लिस्ट जारी कर दी है। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं-
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नए महीने की शुरुआत से पहले बैंकों के छुट्टियों की लिस्ट को जारी कर देता है। आज मार्च की शुरुआत (Bank Holiday in March 2024) हो गई है। ऐसे में आरबीआई द्वारा नए महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी गई है। अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई काम पूरा करना है तो यह जानना बेहद जरूरी है कि कब-कब बैंकों में अवकाश रहेगा। इससे आप अपने काम की प्लानिंग आसानी से कर पाएंगे।
बैंक एक जरूरी वित्तीय संस्थान है। ऐसे में अगर लंबे वक्त तक बैंकों में अवकाश रहता है तो कई जरूरी काम अटक जाते हैं। मार्च में देश के अलग-अलग राज्यों में कई दिन त्योहारों के कारण छुट्टियां पड़ने वाली है। महाशिवरात्रि, होली (Holi 2024), गुड फ्राइडे (Good Friday 2024) और शनिवार, रविवार की छुट्टियों के कारण मार्च में कुल 14 दिन बंद रहेंगे। यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से तय होती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि कब-कब बैंकों में अवकाश रहने वाला है।
01 मार्च 2024- चापचर कुट के कारण आइजोल में बैंकों में अवकाश रहने वाला है।
03 मार्च 2024- रविवार
08 मार्च 2024- महा शिवरात्रि/शिवरात्रि के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, चंडीगढ़, देहरादून, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई भोपाल, भुवनेश्वर, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहने वाले हैं।
09 मार्च 2024- दूसरा शनिवार
10 मार्च 2024- रविवार
17 मार्च 2024- रविवार
22 मार्च 2024- बिहार दिवस के कारण पटना में बैंक बंद रहेंगे।
23 मार्च 2024- चौथा शनिवार
24 मार्च 2024- रविवार
25 मार्च 2024- होली के कारण बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोहिमा, पटना, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम को छोड़कर पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
26 मार्च 2024- होली या याओसांग डे के कारण भोपाल, इंफाल, पटना में बैंक बंद रहने वाला है।
27 मार्च 2024- होली के कारण पटना में बैंक बंद रहेंगे।
29 मार्च 2024- गुड फ्राइडे के कारण अगरतला, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, शिमला और श्रीनगर को छोड़कर पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
बदलते वक्त के साथ बैंकों के कामकाज के तरीकों में भी बहुत बदलाव आया है। बैंक बंद होने के बावजूद भी नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई के जरिए आप एक खाते से दूसरे खाते में पैसे आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।








