Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्ली: फरवरी का महीना खत्म होने वाला है और मार्च का महीना शुरू होने वाला है। इसके साथ ही आरबीआई ने बैंकों की छुटि्टयों (Bank Holiday) की लिस्ट जारी कर दी है। अगर आपका बैंक से जुड़ो कोई भी काम है तो जल्द निपटा लीजिए। क्योंकि बताया जा रहा है कि मार्च में बैंक 14 दिन बंद रहने वाले हैं आइए जानते हैं किस किस दिन बंद रहेंगे बैंक-
चार दिन बाद मार्च का महीना शुरू होने वाला है और मार्च के महीने में होली का त्यौहार भी आएगा। जिसके चलते सरकारी छुट्टियां रहेंगी। आपकी जानकारी के बता दें, कि मार्च में बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने साल 2024 के लिए बैंकों के छुट्टियों (Bank Holidays 2024) की लिस्ट जारी कर दी हैं।
आपको बता दें कि, RBI ने राष्ट्रीय स्तर पर बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की है। इसमें अलग-अलग राज्यों में होने वाले कई त्योहारों की छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। अगर बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम अटका हुआ है तो मार्च में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें, क्योंकि जब बैंकों की छुट्टियां रहेगी तो आपको परेशानी हो सकती है।
ऐसे में आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि मार्च महीने के दौरान देश भर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे।जिससे आपको किसी तरह की परेशानी न हो। जब बैंकों की छुट्टियां (March Bank Holidays) रहेगी तो आपके बैंक से जुड़े जरूरी काम अटक सकते हैं।
आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, मार्च में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। मार्च महीने में 14 दिन बैंक बंद (Bank Closed) रहेंगे। इस दौरान आप बैंकिंग से जुड़ा कोई काम नहीं कर पाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर मार्च महीने में कब-कब बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays March 2024) रहने वाली हैं।
3 मार्च 2024: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
9 मार्च 2024: महीने के दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
10 मार्च 2024: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
17 मार्च 2024: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
23 मार्च 2024: महीने के चौथे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
31 मार्च 2024: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा मार्च में महाशिवरात्रि और होली जैसे अलग-अलग त्योहारों के मौके पर देश में राज्य स्तर पर भी कई दिनों के लिए बैंक बंद (February Bank Holiday) रहने वाले हैं।
1 मार्च 2024: चापचार कुट के अवसर पर मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
8 मार्च 2024: महाशिवरात्रि/शिवरात्रि के दिन त्रिपुरा, मिजोरम, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, मणिपुर, ईटानगर, राजस्थान, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार और मेघालय को छोड़कर देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
22 मार्च 2024: बिहार दिवस के मौके पर बिहार में बैंकों में बैंक बंद रहेंगे।
25 मार्च 2024: होली /धुलेटी/डोल जात्रा/धुलण्डी के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
26 मार्च 2024: याओसांग दूसरा दिन/होली याओसांग को लेकर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
27 मार्च 2024: मार्च को होली के मौके पर बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
29 मार्च 2024: गुड फ्राइडे के मौके पर त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर देश भर में बैंक बंद रहेंगे।








