Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्ली: देश के बड़े सरकारी बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है, बताया जा रहा है की बैंक ऑफ बड़ौदा ने कार लोन (Car Loan) की दरों में कटौती का ऐलान कर दिया है, ये एक सीमित समय का ऑफर है, आइए खबर में जानते है Bank of Baroda द्धारा जारी हुए अपडेट के बारे में पूरी जानकारी।
अगर आप भी कार खरीदने की योजना बन रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल, पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) आपके लिए बेस्ट ऑफर लेकर आया है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने कार लोन (Car Loan) की ब्याज दरें कम कर दी है. सोमवार (26 फरवरी) को बैंक ने कार लोन की दरों में कटौती का ऐलान किया. बैंक की नई दरें 26 फरवरी, 2024 से लागू हो गई हैं.
बैंक ऑफ बड़ौदा ने कार लोन की दरों में 0.65 फीसदी की कटौती की और दरें अब 9.4 फीसदी से घटकर 8.75 फीसदी पर आ गई हैं. ये एक सीमित समय का ऑफर है. सस्ते कार लोन का फायदा 31 मार्च तक उठा सकते हैं. इस ऑफर के तहत प्रोसेसिंग फीस में भी छूट का एलान किया गया है. बैंक ने इस ऑफर की जानकारी बाजार के बंद होने के बाद दी.
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुताबिक, ये सीमित समय का ऑफर है. ये दरें 26 फरवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक लागू रहेगा. यह दरें नई कार की खरीद पर है. ये कार लोन लेने वाले की क्रेडिट प्रोफाइल पर भी निर्भर करेगा कि उसे किस रेट पर कार लोन मिलेगा.
इसके अलावा, बैंक ऑफ बड़ौदा कार लोन पर एक निश्चित ब्याज दर भी प्रदान करता है, जो 8.85 फीसदी से शुरू होती है. इसके अलावा फ्लोटिंग और फिक्स्ड रेट ऑप्शन पर प्रोसेसिंग फीस पर छूट मिलेगी. ये लोन अधिकतम 84 महीने तक के लिए ऑफर होंगे.








