ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...

Bring Gold From Dubai: दुबई से इतना सोना ही ला पाएंगे साथ, नए नियम जारी

Bring Gold From Dubai: दुबई से इतना सोना ही ला पाएंगे साथ, नए नियम जारी
Bring Gold From Dubai: दुबई से इतना सोना ही ला पाएंगे साथ, नए नियम जारी

Bring Gold From Dubai: सोना रखना व पहनना सभी को पसंद होता है. यदि आप दुबई से सोना भारत लाना चाहते है तो इसके लिए भी कई नियम कायदे जारी किए गए है. भारत में सोना दुबई की अपेक्षाकृत महंगा होने की वजह से अक्सर लोग जो दुबई घुमने या बिजनेस के लिए जाते है वो अपने साथ सोना लाना पसंद करते है. क्योंकि दुबई में सोने पर टैक्स नहीं लगता है और भारत में सोने पर इनकम टैक्स लगता है.

आपने भी एयरपोर्ट पर दुबई से सोने (Gold From Dubai) की स्मगलिंग करते हुए पकड़े जाने की खबर जरूर सुनी होगी. कई बार टूरिस्ट्स को कस्टम ड्यूटी (Custom Duty On Gold) के नियमों की सही जानकारी नहीं पर वो एयरपोर्ट पर फंस जाते हैं. अगर आप भी दुबई से सोना खरीदने (Buy Gold From Dubai) का प्लान बना रहे हैं, तो पहले इससे जुड़ी कुछ जरूर बातें जान लें. 

पुरुषों के लिए ड्यूटी फ्री गोल्ड की लिमिट क्या है?- Duty Free Gold Limit For Men

दुबई से भारत आते समय, एक पुरुष यात्री अपने साथ 20 ग्राम सोना (अधिकतम 50,000 रुपये तक) बिना कस्टम ड्यूटी (Gold limit for men without duty) भरे ला सकता है. इस अमाउंट के भीतर, वे सोने के सिक्के या बार भारत ला सकते हैं और इस पर उन्हें कोई में कस्टम ड्यूटी (Custom Duty) नहीं देनी होगी. हालांकि, अगर सोने की मात्रा 20 ग्राम या 50,000 रुपये की सीमा से ज्यादा है, तो उन्हें अतिरिक्त ग्राम पर कस्टम ड्यूटी भरनी होगी.

पुरुषों के लिए दुबई से गोल्ड लाने पर कस्टम ड्यूटी- Custom Duty For Men To Bring Gold From Dubai

अगर कोई पुरुष यात्री दुबई से 20 से 50 ग्राम सोना खरीद कर भारत ला रहा है, तो कस्टम ड्यूटी की दर 3% है. अगर  वे 50 से 100 ग्राम सोना खरीदकर ला रहे हैं, तो कस्टम ड्यूटी की दर 6% है. और अगर 100 ग्राम से ज्यादा सोना खरीदकर ला रहे हैं, तो उन्हें 10% कस्टम ड्यूटी भरनी होगी.

महिलाएं ड्यूटी फ्री कितना सोना दुबई से भारत ला सकती हैं?

दुबई से आ रही महिला यात्रियों के लिए ड्यूटी फ्री गोल्ड की लिमिट (Gold limit for women without duty)40 ग्राम है, जिसकी मैक्सिमम वैल्यू 1 लाख रुपये है. दुबई से आते समय महिलाएं सिक्के, बार या ज्वेलरी के रूप में गोल्ड ला सकती हैं. इस सीमा से ज्यादा सोना लाने पर उन्हें कस्टम ड्यूटी भरनी होगी.

महिलाओं के लिए दुबई से भारत गोल्ड लाने पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी

अगर कोई महिला यात्री 40 से 100 ग्राम सोना दुबई से खरीदकर भारत ला रही है, तो उसे 3% कस्टम ड्यूटी भरनी होगी. अगर वो 100 से 200 ग्राम सोना भारत ला रही हैं, तो कस्टम ड्यूटी 6% है. सोने का 200 ग्राम से ज्यादा वजन होने पर कस्टम ड्यूटी 10% है.

बच्चे बिना कस्टम ड्यूटी कितना सोना दुबई से भारत ला सकते हैं?

15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ड्यूटी फ्री गोल्ड की लिमिट (Gold limit for children without duty) 40 ग्राम है. हालांकि, बच्चों को अपने साथ आने वाले वयस्कों के साथ अपने रिलेशनशिप का प्रूफ दिखाना होगा.

बच्चों के लिए दुबई से भारत गोल्ड लाने पर लगने वाला कस्टम चार्ज

अगर बच्चा 40 ग्राम से ज्यादा सोना अपने साथ लाता है, तो अतिरिक्त सोने पर सीमा शुल्क यानी कस्टम ड्यूटी भरनी होगी. सोने की मात्रा 40 से 100 ग्राम के बीच होने पर कस्टम ड्यूटी 3% है. अगर सोने की मात्रा 100 से 200 ग्राम के बीच होती है, तो कस्टम ड्यूटी 6% है. और अगर बच्चा 200 ग्राम से ज्यादा सोना लाता है, तो कस्टम ड्यूटी 10% देनी होगी.

दुबई से सोने के सिक्के भारत लाने पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी

यदि दुबई से लाए गए सिक्कों (Custom Duty On Gold Coin) का कुल वजन प्रति यात्री 100 ग्राम से कम है तो सोने के सिक्कों पर 10% कस्टम ड्यूटी लगायी जाती है. अगर सोने के सिक्कों का कुल वजन 20 से 100 ग्राम के बीच होता है, तो सिक्कों की टोटल वैल्यू यानी कीमत पर 10% कस्टम ड्यूटी लागू होती है. यदि दुबई से लाए गए सोने के सिक्के का कुल वजन 20 ग्राम से कम है तो आपको उस पर कोई कस्टम ड्यूटी नहीं भरनी होगी.

इंडियन पासपोर्ट होल्डर के लिए गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Indirect Taxes and Customs) के मुताबिक, भारतीय पासपोर्ट धारकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों पर गोल्ड के लिए 12.5% की दर से रियायती शुल्क + 1.25% का सामाजिक कल्याण अधिभार (Social Welfare Surcharge) लगाया जाता है, यदि वे छह महीने से ज्यादा समय तक रहते हैं.

दुबई से भारत गोल्ड लाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट (Documents For Bringing Gold)

दुबई से भारत में सोना लेकर आ रहे यात्रियों के पास कस्टम अधिकारियों को दिखाने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट होने जरूरी है, जैसे गोल्ड खरीदने की पक्की रसीद, गोल्ड की प्योरिटी और क्वालिटी का सर्टिफिकेट. अगर आप गोल्ड बार ला रहे हैं तो उस बार में उसका वजन और सीरियल नंबर जैसी जानकारी लिखी होनी चाहिए. अगर यात्री अपने साथ लाए गए सोने की गलत जानकारी देते हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है और, कुछ मामलों में, सोना जब्त भी किया जा सकता है.

दुबई से ज्यादा गोल्ड भारत लाने के बारे में कैसे डिक्लेयर करें?

यदि कोई भारतीय दुबई से ड्यूटी फ्री लिमिट से ज्यादा गोल्ड (How To Declare Dutiable Gold) अपने साथ ला रहा है, तो उन्हें हवाई अड्डे पर इसका खुलासा करना होगा. जो भारतीय यात्री ड्यूटी फ्री लिमिट से ज्यादा गोल्ड अपने साथ ला रहे हैं, उन्हें अपनी पहचान बताने के लिए एयरपोर्ट पर रेड चैनल (red channel) का इस्तेमाल करना चाहिए.

आपको बता दें कि अगर कोई व्यक्ति विदेश से ऐसा सामान ला रहा है जिस पर कस्टम ड्यूटी भरनी हो, और वह ग्रीन चैनल से गुजर जाए तो पकड़े जाने पर उसे पेनल्टी देनी होगी, उसका सामान जब्त हो सकता है और उस पर केस भी दर्ज हो सकता है.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया