ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

इस शहर में अब होगा बुलेट ट्रेन की रफ्तार से विकास, 32 करोड़ का बजट हुआ जारी

इस शहर में अब होगा बुलेट ट्रेन की रफ्तार से विकास, 32 करोड़ का बजट हुआ जारी
इस शहर में अब होगा बुलेट ट्रेन की रफ्तार से विकास, 32 करोड़ का बजट हुआ जारी

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: नगरपालिका मंडल की बजट बैठक बुधवार को हुई। तय समय से करीब 11 मिनट देरी से शुरू हुई बैठक में 32 करोड़ रुपए का बजट दो मिनट में पारित किया गया। इसके बाद साधारण सभा की बैठक में पार्षदों ने शांतिपूर्ण तरीके से मुद्दे विशेष भी उठाए। हालांकि, बाद में कई पार्षदों ने एक साल से बैठक नहीं होने पर रोष जताया।

बैठक की शुरुआत में लेखाकर्मी मुकेश कुमार ने अनुमानित आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। उन्होंने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में विभिन्न विकास कार्यों व अन्य मदों पर 31 करोड़ 92 लाख 04 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तीन करोड़ 20 लाख रुपए सीसी व डामर सड$क निर्माण पर खर्च होगा।

वहीं, शेष राशि में से ढाई करोड़ रुपए पीएम आवास योजना, पौने तीन करोड़ रुपए 15वें वित्त आयोग, 50 लाख रुपए स्वच्छ भारत मिशन, 50 लाख ठोस कचरा प्रबंधन, 50 लाख अग्निशमन वाहन, 50 लाख रुपए सार्वजनिक मूत्रालय सहित अन्य कई मदों पर खर्च की जाएगी। पालिकाध्यक्ष रमेश बंसल, उपाध्यक्ष अशोक गरूड़ा व जेइएन पवन बुड़ाकिया सहित मौजूद पार्षदों ने इस पर सहमति जताते हुए बजट पारित कर दिया।

साधारण बैठक की घोषणा होने पर पार्षदों ने कई मुद्दे उठाए। वार्ड चार के विपक्षी पार्षद विनोद रेगर ने सबसे पहले राजकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि सरकारी स्कूल में चल रहे कॉलेज में पर्याप्त कक्ष नहीं होने विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने स्थानीय सीएचसी पर महिला चिकित्सक व सर्जन नहीं होने के साथ क्षेत्र में फैल रहे नशे के कारोबार का मुद्दा भी उठाया। पार्षद योगराज बुड़ाकिया ने सार्वजनिक शौचालय बनाने व हरीश बुड़ाकिया ने सभी पार्कों के सुचारू रखरखाव व इंद्र कौर ने सुचारू स्ट्रीट लाइट का मुद्दा उठाया।

पार्षद शुभम मूंदड़ा ने उनके वार्ड में शिलान्यास के बाद सड$क निर्माण संबंधी, पार्षद बादामी देवी ने बाबा रामदेव मंदिर में पक्के आंगन निर्माण तथा पार्षद विकास तनेजा रुके हुए सभी निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही। मौके पर पार्षद डॉ.रेशमङ्क्षसह संधू, भंवरलाल मेघवाल, सुमन मोहनपुरिया, सीमारानी रेवाड़, सोनू, विशाल छाबड़ा, बंटी कंबोज, ज्योति वाल्मीकि, ओमप्रकाश नायक व बलकरण ङ्क्षसह आदि ने उनके वार्डों में नालियों व सड$कों संबंधित मुद्दे उठाए। कार्यवाहक इओ (तहसीलदार) सुभाषचंद शर्मा के अलावा चार पार्षद भी बैठक से अनुपस्थित रहे।

शांत माहौल में पार्षदों के मुद्दे उठाने के बाद पार्षद ओमप्रकाश डाबला ने एक साल से पालिका बैठक नहीं होने पर रोष जताया। इसके बाद पार्षद इंद्रकौर छिम्पा व पार्षद विनोद रेगर भी इस पर आक्रोशित हुए। उनका कहना था कि यदि एक-एक साल तक बैठक ही नहीं होगी तो जनता की समस्याएं उचित मंच तक कैसे पहुंचेगी। उन्होंने पालिकाध्यक्ष को प्रति तीन माह पर बैठक रखने की मांग उठाई। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने 14 फरवरी के अंक में ही बजट बैठक के साथ होती है साधारण सभा, फिर सालभर तुम कहां-हम कहां शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर पार्षदों की पीड़ा को उजागर किया था।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया