Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्ली: राजस्थान की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा पर सबसे बड़ा अपडेट, बेरोज़गारों के लिए बेहद काम की खबर
समान पात्रता परीक्षा (CET) को लेकर राजस्थान के लाखों युवाओं का सपना धूमिल होता नजर आ रहा है। इस परीक्षा के लिए लगातार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड से मांग की जा रही है, लेकिन बोर्ड इस पर फैसला नहीं कर पा रहा है। इधर, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड चेयरमैन आलोक राज की एक्स (ट्वीटर) पर रविवार देर रात जारी पोस्ट ने अभ्यर्थियों को निराश कर दिया।
उन्होंने लिखा, ”सीईटी के एलिजिबिलिटी नियम, सीईटी से कौन कौन सी भर्ती हो, यानी ‘CET का स्वरूप और प्रावधान’ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं और राज्य सरकार द्वारा विचाराधीन हैं। इसलिए मैं आपको सीईटी 2024 पर कोई अपडेट नहीं दे पाऊंगा। कृपया धैर्य रखें। जय हिंद!”
गौरतलब है कि सीईटी-2022 की परीक्षा फरवरी 2023 में हुई थी। इसे पास करने के बाद अभ्यर्थियों को अन्य भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए योग्य माना जाता है, लेकिन काफी समय से इस परीक्षा का आयोजन नहीं होने से भर्ती में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को इसका इंतजार है।
चेयरमैन ने जनवरी में भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सीईटी के संबंध में जानकारी दी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि सीईटी 2024 का आयोजन भी किया जाएगा। इसकी संभावित तिथि देना अभी उचित नहीं होगा। मगर हम प्रयत्न करेंगे कि इसे समय रहते जुलाई-अगस्त में कराएं।
सीईटी देने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ने नई भर्तियां निकाली हैं। इन भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल रोका जाना चाहिए या फिर समान पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए।
पिछली परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु
– 7 व 8 जनवरी 2023 को स्नातक स्तर की सीईटी- 2022 का आयोजन हुआ था
– 12 लाख अभ्यर्थियों ने इसमें आवेदन किया
– 8 लाख अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए थे
– 2023 फरवरी में सीनियर सेकंडरी लेवल की परीक्षा हुई
– 16 लाख अभ्यर्थियों ने इसमें आवेदन किया
– 70 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए








