ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

चेक बाउंस होने पर अब लगेगा भारी जुर्माने के साथ इतने माह की होगी जेल

चेक बाउंस होने पर अब लगेगा भारी जुर्माने के साथ इतने माह की होगी जेल
चेक बाउंस होने पर अब लगेगा भारी जुर्माने के साथ इतने माह की होगी जेल

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: डिजिटल का दौर तेजी से बढ़ रहा है। आज आप घर बैठे फोन पे, गूगल पे या UPI आइडी से पैसे ट्रांजेसफर कर सकते हैं। ज्यादातर लोग आज भी बड़ी पेमेंट चेक के जरिए करना ही सेफ मानते हैं। लेकिन कई बार चेक पर डाली गई रकम से बैंक अकाउंट में पैसा कम होता है जिसके चलते चेक बाउंस (Cheque Bounce) हो जाता है। चेक बाउंस होने की और भी कई वजह हैं। अगर ऐसा हुआ तो भारी जुर्माने के साथ जेल का भी प्रावधान है। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं-  

चेक बाउंस (Cheque Bounce) होना एक तरह का अपराध है और चेक काटने से पहले अपना बैंक अकाउंट जरूर चेक कर लें। अगर आपके खाते में चेक पर डाली गई रकम से कम पैसा है तो आपका चेक बाउंस हो जाएगा और अगर ऐसा हुआ तो उसके लिए कानून में कड़ी सजा का प्रावधान है। आइए जानें इनके अलावा कौन से कारण हैं, जिनकी वजह से चेक बाउंस हो जाता है? अगर किसी ने आपको बाउंस चेक दिया है तो उस पर क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है? अगर आपका दिया गया चेक डिसऑनर हो गया है तो सजा से कैसे बचेंगे?

एचडीएफसी बैंक (HDFC bank) की वेबसाइट पर डिसऑनर चेक के बारे में दी गई जानकारी के मुताबिक एक चेक कई कारणों से डिसऑनर या बाउंस हो सकता है। 

चेक जारी करने वाले के खाते में पर्याप्त राशि नहीं थी या चेक पर साइन बिल्कुल मेल नहीं खाने पर चेक बाउंस हो सकता है। 
कई बार खाता संख्या मिलान न होने पर चेक डिसऑनर हो जाते हैं। कटे-फटे चेक भी बैंक द्वारा डिसऑनर किए जा सकते हैं।
 यदि कोई चेक एक्सपायर (check expired) हो गया है या उसे जारी करने की तारीख में कोई समस्या है तो चेक बाउंस हो सकता है। 
कभी-कभी, चेक जारी करने वाले द्वारा पेमेंट (cheque payment) रोकने की वजह से भी चेक को डिसऑनर माना जाता है। 

डिसऑनर या बाउंस (dishonor or bounce) की स्थित में चेक जारी करने वाले पर जुर्माना लगता है। यह चेक बाउंस होने के कारण पर निर्भर करता है। अगर चेक से पेमेंट करने वाले के खाते में अपर्याप्त धनराशि होने के कारण चेक बाउंस हो जाता है तो निगोशिएबल इंट्रूमेंट एक्ट(Negotiable Instruments Act), 1881 की धारा 138 के तहत एक अपराध है।

अपर्याप्त धनराशि वाले खाते के लिए चेक जारी करने के लिए भुगतानकर्ता पर मुकदमा चलाया जा सकता है। इसके अलावा बैंक चेक बाउंस होने पर जुर्माना भी वसूलते हैं। यह अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग होता है। अलग-अलग राशि के लिए डिसऑनर चेक (dishonor check) जारी करने पर बैंकों के अलग-अलग पेनाल्टी स्लैब हो सकते हैं।

जिस व्यक्ति को चेक जारी किया गया है, वह चेक जारी करने वाले पर मुकदमा चलाने का विकल्प चुन सकता है या भुगतानकर्ता को तीन महीने के भीतर चेक को फिर से जारी करने की अनुमति दे सकता है। डिसऑनर चेक (dishonor check) जारी करने के लिए भुगतानकर्ता को दो साल तक की जेल हो सकती है।

हालांकि, सामान्यतः अदालत 6 महीने या फिर 1 वर्ष तक के कारावास की सजा सुनाती है। साथ ही अभियुक्त को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 357 के अंतर्गत परिवादी को कंपनसेशन दिए जाने निर्देश भी दिया जाता है। कंपनसेशन की यह रकम चेक राशि की दोगुनी हो सकती है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया