ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

CID Raid: राजस्थान के एक गोदाम में सीआईडी की सबसे बड़ी, जो मिला उसे देख अधिकारी भी हैरान

CID Raid: राजस्थान के एक गोदाम में सीआईडी की सबसे बड़ी, जो मिला उसे देख अधिकारी भी हैरान
CID Raid: राजस्थान के एक गोदाम में सीआईडी की सबसे बड़ी, जो मिला उसे देख अधिकारी भी हैरान

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: अतिरिक्त महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन ने बताया कि गोदाम में नामी ब्रांड से मिलती-जुलती डिजाइन में नकली- मिलावटी घी की पैकिंग की जा रही थी. मौके से टीम ने पैकिंग किया हुआ कुल 10,465 लीटर नकली घी बरामद किया.

राजस्थान पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा (CID Crime Branch) ने जयपुर में एक गोदाम पर छापा मारकर 10,465 लीटर नकली घी जब्त किया है. इस मामले में गोदाम के संचालक श्रवण सिंह शेखावत को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के मुताबिक शहर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में एक गोदाम में चार नामी ब्रांड के देशी घी के मिलते जुलते नाम और डिजाइन में घटिया स्तर का नकली व मिलावटी घी की पैकिंग कर बाजार में खपाए जाने की सूचना म‍िली थी. इस पर सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने स्थानीय पुलिस तथा खाद्य विभाग की टीम के साथ गोदाम में मंगलवार को छापा मारा. देर रात तक चली इस कार्रवाई में गोदाम से 10,465 लीटर नकली घी बरामद किया गया.

अतिरिक्त महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन (Dinesh MN) ने एक बयान में बताया कि नामी ब्रांड की पैकिंग में नकली देसी घी पैकिंग किए जाने की सूचना मिलने पर वीकेआई स्थित श्री श्याम सेल्स कॉरपोरेशन के गोदाम पर छापा मारा गया. गोदाम में नामी ब्रांड से मिलती-जुलती डिजाइन में नकली- मिलावटी घी की पैकिंग की जा रही थी. मौके से टीम ने पैकिंग किया हुआ कुल 10,465 लीटर नकली घी बरामद किया. गोदाम का संचालन श्रवण सिंह शेखावत चला रहा है. आरोपी नामी ब्रांड के मिलते-जुलती पैकिंग में नकली घी की आपूर्ति कर रहा था.

पुलिस के मुताबिक नामी ब्रांड के प्रतिनिधियों ने मौके पर जब्त घी को नकली बताया और उनकी तहरीर पर विश्वकर्मा थाना में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), कॉपीराइट एक्ट एवं ट्रेडमार्क अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है. बयान के मुताबिक आरोपी को 2007 में भी नकली घी के मामले में गिरफ्तार किया था. उसे 20 दिन जेल में रहने के बाद जमानत मिली थी. उसने 2022 में गोदाम किराए पर लिया था और जयपुर के व्यापारियों से घटिया किस्म का घी लेकर नामी ब्रांड के पैकेट एवं टीन में पैकिंग कर मोटा मुनाफा कमा रहा था.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया