Jambhsar Media Desk, New Delhi: राजस्थान के बीकानेर जिले में एक युवक युवती का शव टाँके में मिलने से सनसनी फ़ैल गई. घटना जिले के बीछवाल थाना इलाके के पेमासर गाँव की है. शुरुआती जांच में लव अफेयर की बात सामने आई है हालांकि पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी है.
माना जा रहा है कि युवक और युवती दोनों प्रेमी थे। किसी विरोधाभास के बाद दोनों ने यह कदम उठाया है। हालांकि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा है कि यह जांच के बाद स्पष्ठ हो सकेगा कि मामला सुसाइड का है या हत्या का।
डिग्गी की गहराई 20 फीट
ग्रामीणों के अनुसार जिस डिग्गी से शव बरामद हुआ है उसकी गहराई करीब 20 फीट है, जो किसी छोटे कुएं जैसा माना जा सकता है। बताया जा रहा है कि गिरने के बाद व्यक्ति खुद ही बाहर नहीं निकल पाता क्योंकि इसके आसपास फिसलन होती है।
ऐसे में कहा जा सकता है कि कोशिशों के बावजूद युवक-युवती इससे बाहर नहीं निकल सके। हालांकि हादसा कैसे हुआ है यह जांच का विषय है। पुलिस का कहना है कि वह सभी दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रहे हैं।
दोनों के प्रेमी-प्रेमिका होने के कयास
पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर माना है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। हालांकि अभी इसकी पुष्टि करने से इनकार किया है। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं, उनकी स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों से बात हुई है। जिसमें ऐसी बातें सामने आईं कि युवक और युवती दोनों एक दूसरे से परिचित थे।
हालांकि, परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने कभी एक-दूसरे को साथ नहीं देखा। मौके से बरामद मोबाइल फोन पुलिस के कब्जे में है। पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट मिलने से इनकार किया है।








