ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

अब महज 2 घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से जयपुर, किराया भी लगेगा बेहद कम; केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान

अब महज 2 घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से जयपुर, किराया भी लगेगा बेहद कम; केंद्रीय मंत्री ने किया ऐला
अब महज 2 घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से जयपुर, किराया भी लगेगा बेहद कम; केंद्रीय मंत्री ने किया ऐला

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को ऐलान करते हुए कहा कि अब जल्द दिल्ली से जयपुर और जयपुर से दिल्ली तक का सफर मात्र 2 घंटे का हो जाएगा। उदयपुर में 25000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश वाली 17 सड़क परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह के दौरान उन्होंने इस बात की घोषणा की।

समारोह के दौरान नितिन गडकरी ने बताया कि जयपुर में जल्द इलेक्ट्रिक बसों की सर्विस शुरू होगी, जिसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना किया जाएगा। इन बसों से आम लोगों को फायदा होगा। अब तक जयपुर से दिल्ली जाने में 6 घंटे का समय लगता था लेकिन इन इलेक्ट्रिक बसों की वजह से आप मात्र 2 घंटे में ही जयपुर से दिल्ली पहुंच जाएंगे।

Delhi-Mumbai Express Highway : दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे दुनिया का दूसरा एनिमल ओवरपास है। इसका मतलब है कि इस एक्सप्रेसवे पर अच्छी सुविधा है जिसका फायदा जानवरों को भी होगा। यहां जानवरों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। इस वजह से यह पर्यावरण के अनुकूल है।

इन इलेक्ट्रिक बसों का किराया डीजल के मुकाबले 30 प्रतिशत तक कम रहने वाला है। आम लोग इसमें आसानी से सफर कर जयपुर से दिल्ली आ-जा सकते हैं।

मेवाड़ के विकास के लिए 17 सड़क परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह के दौरान नितिन गडकरी ने बताया कि यह काम नवंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा, जिसके बाद उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उसके बाद जयपुर से दिल्ली की यात्रा मात्र दो घंटे की होगी।

First Asia Animal Overpass : उदयपुर में उद्घाटन के दौरान नितिन गडकरी ने बताया कि दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे एशिया की पहली और दुनिया की दूसरी एनिमल ओवरपास एक्सप्रेसवे है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि 2024 के अंत से पहले राजस्थान के राष्ट्रीय राजमार्ग अमेरिका के राष्ट्रीय राजमार्गों की बराबरी करने लगेंगे। जब दिल्ली से जयपुर और जयपुर से दिल्ली तक का सफर महज 2 घंटे का हो जाएगा तो ज्यादा से ज्यादा लोग घूमने आएंगे जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने वाला है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया