Driver Jobs In Dubai: यदि आप दुबई में नौकरी कर मोटा पैसा कमाना चाहते है तो आपके लिए बड़ी गुड न्यूज़ है. दरअसल, आप दुबई में ड्राइवर की नौकरी के जरिए भारत के मुकाबले अच्छी कमाई कर सकते है. इसके लिए आपको कितनी सैलेरी मिलेगी और कैसे करे आवेदन देंगे आपको जानकारी आज की इस खबर में…
प्राप्त जानकारी के अनुसार, Dubai Taxi नाम की एक कंपनी समय समय पर नए नए ड्राइवर्स को हायर करती रहती है. इस कम्पनी में सलेक्शन वाक इन इंटरव्यू के जरिए होता है.
ये होनी चाहिए पात्रता
दरअसल इस कम्पनी में ड्राइविंग की नौकरी के लिए सभी देशों की नागरिकता के लोग आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की उम्र 25 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। उनके पास UAE और GCC licences होना चाहिए।
इतनी मिलेगी सैलेरी
सैलरी की बात करें तो सेलेक्ट होने के बाद Dh2,000-2,5000 मंथली सैलरी दी जाएगी। काम के दौरान उन्हें हेल्थ इंश्योरेंस के साथ रहने की व्यवस्था भी की जाएगी।








