ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Marriage News: शादी में फेरों के वक्त दुल्हन को दुल्हे के बारें में पता चली ये बात, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Marriage News: शादी में फेरों के वक्त दुल्हन को दुल्हे के बारें में पता चली ये बात, दुल्हन ने किया श
Marriage News: शादी में फेरों के वक्त दुल्हन को दुल्हे के बारें में पता चली ये बात, दुल्हन ने किया श

Jambhsar Media Desk, New Delhi: माना जाता है कि शादी सात जन्मों का रिश्ता होता है लेकिन कभी कभार दूल्हन को दुल्हे के बारें में ऐसी सच्चाई पता चल जाती है जिससे दुल्हन एक बार तो सच मानने से भी इनकार करदे.

एक ऐसी खबर यूपी के मऊ जिले से सामने आई है जहाँ दुल्हे की एक कमी की वजह से बारात मैरिज होल से ही बैरंग लौट गई. क्या है मामला जानिए हमारी इस खबर में…

 यूपी के मऊ में एक शादी समारोह के दौरान अचानक दूल्हे की पोल खुल गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। दूसरी ओर हंगामा बढ़ता देख दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया।

काफी मान मनौवल के बाद भी जब नहीं मानी तो अंत में बारात बैरंग लौट गई।

दूसरी ओर सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच मामले पर नियंत्रण पाया।

ये घटना सुल्तानपुर क्षेत्र के मानिकपुर असना का है। जहां इस्लामपुर के हरिश्चंद्र की बेटी की शादी जौनपुरजिले के लतीफपुर में तय थी। लग्न के अनुसार बारात रविवार की शाम को जौनपुर के लतीफपुर से मानिकपुर असना के इस्लामपुरा आई थी।

द्वाराचार और वयमाला की रस्म के बाद वैवाहिक रस्म होने लगी। इस दौरान दौरान वधू पक्ष को दूल्हे नितेश के पहले से शादीशुदा होने की किसी व्यक्ति ने सूचना मिली। 

पहले तो लड़की वालों को भरोसा नहीं हुआ लेकिन जब बाद में पता लगाया तो बात सही साबित हो गई। सूचना की पुष्टि होते ही वधू ने शादी से इंकार कर दिया।

लड़का पक्ष के द्वारा लडकी का काफी मान मनौवल भी किया गया लेकिन बात नहीं बनी और दुल्हन और परिवार वालों ने शादी से साफ इंकार कर दिया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी व हंगामा भी हुआ।

मामले की सूचना किसी ने मोबाइल के जरिए कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कस्बा प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद कुमार ने स्थिति नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया।

उधर रात में ही बारात बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जायेगी।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया