ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

E Ration Card Download 2024: मात्र 2 मिनट में घर बैठे किसी भी राज्य का राशन कार्ड डाउनलोड करें, यहाँ से डाउनलोड करें अपना राशन कार्ड

E Ration Card Download 2024: मात्र 2 मिनट में घर बैठे किसी भी राज्य का राशन कार्ड डाउनलोड करें, यहाँ
E Ration Card Download 2024: मात्र 2 मिनट में घर बैठे किसी भी राज्य का राशन कार्ड डाउनलोड करें, यहाँ

Jambhsar Media Digital Desk: अगर आप एक राशन कार्ड धारक है। और आपका राशन कार्ड खो गया है या फिर चोरी हो गया है या फिर अपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है। लेकिन अब तक आपको राशन कार्ड नहीं मिला है तो ऐसे में आप ऑनलाइन माध्यम से अपने राशन कार्ड को घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं।

आप देश के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के अंतर्गत आते हैं तो भी आप अपने राशन कार्ड को खुद से घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं। अब आपको राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है आप अपने मोबाइल में लैपटॉप के माध्यम से कभी भी किसी भी समय अपने राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से E Ration Card Download कैसे करें? से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे ताकि आपको अपना राशन कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी न हो। ई राशन कार्ड डाउनलोड करने और इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

भारत में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। राशन कार्ड को राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है। जिसका उपयोग पहचान पत्र के रूप में किया जाता है। इसकी मदद से बहुत ही कम कीमत पर राशन की दुकानों से पात्र नागरिकों को सरकार द्वारा राशन का सामान उपलब्ध कराया जाता है।

राशन कार्ड के माध्यम से राशन कार्ड धारक रसरकार द्वारा दिए जाने वाले अनाज का लाभ उठा सकते हैं जैसे कि गेहूं, चावल, चीनी, दाल, केरोसिन आदि। इसका उपयोग विभिन्न कार्यों में किया जाता है जिसकी सहायता से न केवल राशन का लाभ उठाया जा सकता है बल्कि सरकार द्वारा प्रदान की जा रही अन्य सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

सरकार द्वारा अब राशन कार्ड धारकों के लिए ई राशन कार्ड जारी किया जाता है। जिसे आप आसानी से NFSA या फिर राज्य शासन पोर्टल पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन अपना राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने फोन में डिजिलॉकर की सहायता से भी राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। राशन कार्ड का उपयोग सरकारी कार्यों में भी किया जाता है।  

ई राशन कार्ड के फायदे
आम नागरिकों को राशन कार्ड के माध्यम से सरकार की तरफ से बहुत ही कम कीमत पर राशन प्रदान किया जाता है।
राशन कार्ड के माध्यम से मिलने वाले राशन की कीमत बहुत ही कम होती है जिससे गरीब से गरीब परिवार आसानी से राशन प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा सरकार द्वारा समय-समय पर कुछ समय के लिए अतिरिक्त मुफ्त राशन भी प्रदान किया जाता है।
राशन कार्ड का का उपयोग राशन लेने के अलावा पहचान पत्र आदि एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में उपयोग किया जाता है।
सरकार द्वारा तीन श्रेणी में राशन कार्ड को विभाजित किया गया है जिसके आधार पर अलग-अलग श्रेणी के अंतर्गत आने वाले राशन कार्ड धारकों को राशन के साथ-साथ केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ राशन कार्ड के आधार पर प्रदान किया जाता है।


केवल इन्हें ही दिया जाता है राशन कार्ड का लाभ
भारत सरकार द्वारा केवल राज्य के गरीब परिवारों को ही राशन कार्ड का लाभ दिया जाता है।
केवल उन परिवारों को ही बहुत ही कम दर या मुफ्त में राशन का लाभ दिया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं।
केवल वही नागरिक राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं जिनके पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है।

ई राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको NFSA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको Ration Cards के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको दो विकल्प देखने को मिलेंगे।


अब आपको Ration Card Details on State Portal के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
उसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। 
 जहां पर आपको सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के नाम दिखाई देंगे।
आप जिस भी राज्य में आते हैं आपको उसका चयन करना होगा। 
इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।


जहां पर आपको अपने जिला का चयन कर शो के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
उसके बाद आपको ग्रामीण शहरी क्षेत्र का चुनाव करना होगा।
उसके बाद आपको तहसील और उसके बाद पंचायत और सबसे आखिर में अपने गांव का चयन करना होगा। 
अब आपके सामने आपके गांव में जितने भी राशन कार्ड धारक है उनकी लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
आपको अपने नाम या राशन कार्ड नंबर के आधार पर राशन कार्ड की जानकारी प्राप्त करने हेतु राशन कार्ड नंबर दर्ज पर Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।


अब आपके सामने आपके परिवार का राशन कार्ड विवरण आ जाएगा।
यहां से आप अपना राशन कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं। 
इस प्रकार आप आसानी से अपने परिवार का राशन कार्ड डाउनलोड कर लाभ उठा सकते हैं।  

डिजिलॉकर से राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
अगर आप डिजिलॉकर से अपना राशन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से अपने फोन की सहायता से अपने परिवार का राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में डिजिलॉकर एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा।
एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें लॉगिन करना होगा।
लॉगिन करने के बाद आपको Search के ऑप्शन में जाकर Ration Card सर्च करना होगा।
इसके बाद आपको अपने राज्य, जिला, तहसील पंचायत और गांव का चयन करना होगा। 


चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको दिए गए बॉक्स में अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। 
अंत में आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज का सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
क्लिक करते ही आपका राशन कार्ड आपके डिजिलॉकर अकाउंट में जुड़ जाएगा।  जिससे आप कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया