Jambhsar Media Desk, New Delhi : शासकीय कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उन्हें अवकाश का लाभ मिलने जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम की घोषणा के बाद अब शासन द्वारा इस आशय का आदेश भी जारी किया जा चुका है।
जारी आदेश के मुताबिक, सरकारी कर्मचारियों को अवकाश की अवधि का पूरा वेतन (Salary Hike) भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए बैठक (Meeting) में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।
बता दें कि सरकारी कर्मचारियों को 300 उपार्जित अवकाश (accrued leave) के अलावा साल में दो बार 30 दिन का उपार्जित अवकाश भी उपलब्ध कराया जाएगा।
महिला कर्मचारियों को बाल्य देखभाल अवकाश (child care leave) के लिए वेतन में 20% की कटौती भी नहीं की जाएगी।
सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारियों को 85% सचिवालय विशेष भत्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा। वाहन चालकों को भी इस भत्ते में शामिल किया गया है।
सचिवालय में कार्यरत राज्य संपति विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को सचिवालय विशेष भत्ता का वेतन का 50% पुनरिक्षत करते हुए 85% तक करने की स्वीकृति भी दी गई है।
साथ ही राज्य सरकार की महिला सरकारी कर्मचारी सहित एकल अभिभावक सरकारी सेवकों को बाल्य देखभाल अवकाश की अवधि के दौरान वेतन का पूरा भुगतान किया जाएगा।
बता दे कि इससे पहले सरकार द्वारा वेतन में 20% की कटौती के आदेश जारी किए गए थे।
300 दिन के उपार्जित अवकाश अर्जित करने के साथ ही कुल 31 दिन के अवकाश को भी स्वीकृति दी गई है।
1 जनवरी को 16 दिवस जब की 1 जुलाई को 15 दिवस के उपार्जित अवकाश का उपभोग कर्मचारियों द्वारा किया जा सकता है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए इस निर्णय का लाभ महिला और पुरुष कर्मचारियों को मिलेगा। साथ ही सीएम द्वारा कर्मचारी संगठनों के इस मसले पर अनुमोदन कर सहमति दी गई है।








