Jambhsar Media Digital Desk : अगर आपकी बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता 25,000 रुपये है। आपकी उम्र 30 साल है और रिटायरमेंट की उम्र 58 साल है तो EPF Calculator के मुताबिक, अगर रिटायरमेंट तक ईपीएफ पर सालाना ब्याज 8.1 फीसदी मिलता है। साथ ही हर साल औसत सैलरी ग्रोथ 10 फीसदी रहती है, तो रिटायरमेंट पर आपके पास संभावित 1.68 करोड़ का फंड बन सकता है।
निजी क्षेत्र में काम करने वाले सैलरीड कर्मचारियों को रिटायरमेंट बेनेफिट के लिए इम्प्लॉइड प्रोविडेंट फंड (EPF) एक दमदार स्कीम है. संगठित क्षेत्र में कर्मचारियों के EPF अकाउंट में कर्मचारी और कंपनी यानी कंपनी दोनों की तरफ से कंट्रीब्यूशन होता है.
यह कंट्रीब्यूशन बेसिक सैलरी (+DA) का 12-12 फीसदी होता है. सरकार की ओर से हर साल ईपीएफ की ब्याज दरें तय की जाती हैं. वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 8.1 फीसदी सालाना ब्याज तय की गई है. EPF एक ऐसा अकाउंट है, जिसमें रिटायरमेंट तक धीरे-धीरे बड़ा कॉपर्स बन जाता है.
मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता (DA) 25,000 रुपये है. आपकी उम्र 30 साल है और रिटायरमेंट की उम्र 58 साल है.EPF Calculator के मुताबिक, अगर रिटायरमेंट तक ईपीएफ पर सालाना ब्याज 8.1 फीसदी मिलता है. साथ ही हर साल औसत सैलरी ग्रोथ 10 फीसदी रहती है, तो रिटायरमेंट पर आपके पास संभावित 1.68 करोड़ का फंड बन सकता है. ईपीएफ स्कीम में 58 साल तक ही कंट्रीब्यूशन कर सकते हैं.
बेसिक सैलरी+DA= ₹25,000
मौजूदा उम्र= 30 साल
रिटारमेंट उम्र= 58 साल
इम्प्लॉई मंथली कंट्रीब्यूशन= 12 फीसदी
एम्प्लॉयर मंथली कंट्रीब्यूशन= 3.67 फीसदी
EPF पर ब्याज दर= 8.1 फीसदी सालाना
सालाना सैलरी ग्रोथ= 10 फीसदी
58 साल की उम्र में मैच्योरिटी फंड= 1.68 करोड़ (इम्प्लॉई कंट्रीब्यूशन 50.51 लाख और एम्प्लॉयर कंट्रीब्यूशन 16.36 लाख रुपये रहा. कुल कंट्रीब्यूशन 69.87 लाख रुपये रहा.)








