ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Sarson Bhav: किसानों के बल्ले-बल्ले हो गई..! सरसों का भाव अचानक 9 हजार के पार, जानें देशभर की मंडियों का भाव

Sarson Bhav: किसानों के बल्ले-बल्ले हो गई..! सरसों का भाव अचानक 9 हजार के पार, जानें देशभर की मंडियो
Sarson Bhav: किसानों के बल्ले-बल्ले हो गई..! सरसों का भाव अचानक 9 हजार के पार, जानें देशभर की मंडियो

देशभर की मंडियों में सरसों की आवक जारी है. कहीं दाम 9 हजार को पार कर चुके हैं, तो कहीं किसानों को MSP के बराबर भी दाम नहीं मिल रहा है. जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है. आइए जानते हैं देशभर की मंडियों का हाल.

 देशभर की मंडियों में रबी फसलों की आवक जारी है. इस बीच रबी फसलों में से एक सरसों की कीमत में उछाल देखने को मिला है. हालांकि, सरसों की खेती करने वाले किसानों को खासा फायदा होता नहीं दिख रहा है. कुछ राज्यों में दाम 9 हजार रुपये/क्विंटल को पार कर चुके हैं. जिससे किसान काफी खुश हैं. वहीं, कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के बराबर भी नहीं है. कम कीमत मिलने के चलते किसान निराश नजर आ रहे हैं. किसानों का कहना है की उन्हें घाटा हो रहा है. आइए जानते हैं देशभर की मंडियों का हाल.

एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बार सरसों का उत्पादन 14 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच सकता है. वहीं, व्यापारियों का कहना है की सस्ते खाद्य तेलों के आयात के चलते देश में सरसों तेल की खपत कम हुई है. जिस वजह से तिलहन फसलों की कीमतों में सुस्ती देखी जा रही है.

सरसों की बुवाई का रकबा बढ़ा

बिजनेसलाइन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी आंकड़े बताते हैं की 2022-23 में सरसों का उत्पादन 12.64 मिलियन टन था और सरकार ने इस वर्ष के लिए लक्ष्य 13.1 मिलियन टन निर्धारित किया है. जबकि, इस बार सरसों की बुवाई 100.44 लाख हेक्टेयर (एलएच) में हुई है. जो पिछले साल 97.97 लाख हेक्टेयर था. मौजूदा फसल स्थितियों के आधार पर, यह माना जा सकता है कि फसल का आकार 14 मिलियन टन से कम नहीं होगा. इस वृद्धि के लिए विदर्भ और मराठवाड़ा के साथ-साथ झारखंड, असम, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड क्षेत्रों में सरसों के बढ़े हुए रकबे को जिम्मेदार माना जा सकता है.

सरसों का ताजा भाव (Sarso Bhav)

केंद्रीय कृष‍ि व क‍िसान कल्याण मंत्रालय के एगमार्कनेट पोर्टल के अनुसार, गुरुवार (18 अप्रैल) को कर्नाटक के बेंगलुरु मंडी में सरसों का सबसे अच्छा दाम मिला. जहां, सरसों 9500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में बिकी. इसी तरह, कर्नाटक की शिमोगा मंडी में सरसों 8000 रुपये/क्विंटल, पश्चिम बंगाल की आसनसोल मंडी में 6000 रुपये/क्विंटल, बेलडांगा मंडी में 6700 रुपये/क्विंटल और दुर्गापुर मंडी में 6200 रुपये/क्विंटल के भाव में बिकी. वहीं, बात अगर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की करें तो यहां सरसों के दाम सामान्य बने हुए हैं. कुछ मंडियों में MSP पर सरसों की खरीद हो रही है. जबकि, कहीं दाम MSP से नीचे चल रहे हैं.

यहां देखें अन्य फसलों की लिस्ट

बता दें कि किसी भी फसल का दाम उसकी क्वालिटी पर भी निर्भर करता है. ऐसे में व्यापारी क्वालिटी के हिसाब से ही दाम तय करते हैं. फसल जितनी अच्छी क्वालिटी की होगी, उसके उतने ही अच्छे दाम मिलेंगे. अगर आप भी अपने राज्य की मंडियों में अलग-अलग फसलों का दाम देखना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट https://agmarknet.gov.in/ पर जाकर पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया