ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...

Farmers Protest: कृषक आंदोलन से राजस्थान में गंभीर हुई स्थिति, भारत बंद ऐलान के बाद बोर्डर किए सील

Farmers Protest: कृषक आंदोलन से राजस्थान में गंभीर हुई स्थिति, भारत बंद ऐलान के बाद बोर्डर किए सील
Farmers Protest: कृषक आंदोलन से राजस्थान में गंभीर हुई स्थिति, भारत बंद ऐलान के बाद बोर्डर किए सील

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: राजस्थान-पंजाब सीमा पर साधुवाली के पास बॉर्डर सील करने के कारण बुधवार को राजस्थान-पंजाब सीमा पर बसों की आवाजाही बाधित रही। जिस कारण यात्रियों को लगभग दो किलोमीटर पैदल चलने के बाद श्रीगंगानगर आने के लिए साधुवाली गांव से टैम्पो लेना पड़ा। दूसरी तरफ, दिहाड़ी-मजदूरी के लिए आने वाले लोग भी बॉर्डर सील होने से परेशान हैं।

राजस्थान-पंजाब सीमा पर साधुवाली के पास बॉर्डर सील करने के कारण बुधवार को राजस्थान-पंजाब सीमा पर बसों की आवाजाही बाधित रही। जिस कारण यात्रियों को लगभग दो किलोमीटर पैदल चलने के बाद श्रीगंगानगर आने के लिए साधुवाली गांव से टैम्पो लेना पड़ा। दूसरी तरफ, दिहाड़ी-मजदूरी के लिए आने वाले लोग भी बॉर्डर सील होने से परेशान हैं।

राजस्थान-पंजाब सीमा पर साधुवाली के पास बॉर्डर सील करने के बाद बुधवार को दिल्ली कूच के लिए किसानों का कोई जत्था नहीं पहुंचा। मंगलवार को दिल्ली कूच के लिए 100 के करीब किसान साधुवाली पहुंचे थे, जिन्हें बॉर्डर पार कर पंजाब जाने का प्रयास करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस जगह अभी भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी किसान आंदोलन 2.0 पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

साधुवाली के पास बॉर्डर सील करने से पंजाब से आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। पंजाब से आने वाली बसें राजस्थान-पंजाब सीमा तक ही आवागमन कर रही है। उसके बाद यात्रियों को लगभग दो किलोमीटर पैदल चलने के बाद श्रीगंगानगर आने के लिए साधुवाली गांव में टैम्पो मिलती हैं। जिन किसानों की कृषि भूमि बॉर्डर सील करने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स के उस पार है, उन्हें अपने खेत तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान सीमा से सटे पंजाब के गांवों से श्रीगंगानगर में दिहाड़ी-मजदूरी के लिए आने वाले लोग भी बॉर्डर सील होने से परेशान हैं। उन्हें श्रीगंगानगर आने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन अरविन्द कुमार जाखड़ ने बताया कि किसान संगठनों ने 16 फरवरी भारत बंद की घोषणा की हुई है। इसके दृष्टिगत 16 फरवरी तक तो साधुवाली बॉर्डर को सील रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में कहीं पर भी किसानों के प्रदर्शन आदि की सूचना नहीं है। साधुवाली बॉर्डर पर भी किसान नहीं पहुंचे।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया