Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्ली: सीनियर सिटीजन की लगी लॉटरी। दरअसल आज हम आपको अपनी इस खबर में पांच ऐसे बैंकों के नाम बताने जा रहे हैं जो अपने ग्राहकों को 3.50 प्रतिशत से लेकर 9.50 प्रतिशत तक ब्याज दर का फायदा देते हैं। आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है बैंकों की लिस्ट।
आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं? या आपके घर में कोई सीनियर सिटीजन हैं जिनके पैसों को आप फिक्स्ड डिपॉजिट करवाना चाहते हैं? तो एफडी करना का सोचने से पहले एक बार उन बैंकों का नाम जान लीजिए जो फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7 या 8 प्रतिशत नहीं बल्कि 9.21% तक का इंटरेस्ट रेट प्रदान करते हैं।
जी हां, आज हम आपको ऐसे 5 बैंकों के नाम बताने जा रहे हैं जो फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9 प्रतिशत से लेकर 9.21 प्रतिशत तक का इंटरेस्ट रेट की सुविधा देते हैं। आइए आपको उन बैंकों के लिस्ट दिखाते हैं।
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 3.50 से 9 प्रतिशत तक का इंटरेस्ट रेट देता है। जबकि, सबसे ज्यादा ब्याज का फायदा 365 दिनों की अवधि वाली एफडी पर मिलता है। इतने दिनों की एफडी पर ग्राहकों को 9 प्रतिशत का ब्याज मिलता है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से फिक्स्ड डिपॉजिट पर तगड़ा रिटर्न दिया जाता है। वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से 10 साल तक की अवधि वाली एफडी पर 4.60% से 9.10% तक ब्याज का फायदा मिलता है। सबसे ज्यादा रिटर्न 2 से 3 साल के बीच वाली एफडी पर 9.10 प्रतिशत मिलता है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 4.60% से 9.10% तक ब्याज देता है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज का फायदा मिलता है। जबकि, 2 साल और 2 दिन वाली एफडी पर 9.10 फीसदी ब्याज दर का फायदा मिलता है।
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से भी 7 दिन से 10 साल की अवधि वाले एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 3.60 प्रतिशत से 9.21 प्रतिशत तक की ब्याज दरों का फायदा मिलेगा। सबसे ज्यादा ब्याज का फायदा 750 दिनों की अवधि वाली FD पर 9.21 प्रतिशत के साथ मिलेगा।
वरिष्ठ नागरिकों को यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से 7 दिनों से 10 साल के बीच की एफडी पर 4.50 से 9.50 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जाता है। सबसे ज्यादा रिटर्न 1001 दिनों में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9 प्रतिशत के ब्याज दर के साथ मिलता है।








