Jambhsar Media Digital Desk : भविष्य में आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए निवेश बहुत जरूरी है। वैसे तो निवेश के लिए हजारों विकल्प मौजूद हैं। लेकिन निवेशक एफडी यानी फिकस्ड डिपॉजिट (fixed deposit) में ही निवेश करना पसंद करते हैं। अगर आप भी एफडी (FD) में निवेश करने की सोच रहे हैं तो अब ये बैंक 15 महीने वाली एफडी पर तगड़ा ब्याज दे रहा है। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं-
जब बात निवेश की आती है तो फिक्सड डिपॉजिट यानी एफडी (Fixed Deposit Interest Rate) का नाम जरूर आता है। फिक्सड डिपॉजिट कम रिस्क और ज्याद रिटर्न वाला विकल्प है देश में ज्यादातर लोग एफडी में ही निवेश करना पसंद करते हैं।
अगर आप भी एफडी में निवेश करना चाहते हैं और ऐसे बैंक की तलाश कर रहे हैं जो एफडी पर ज्यादा ब्याज दे रहा हो। तो अब उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। आइए जानते हैं कितना ब्याज मिल रहा है।
ब्याज दरों में संशोधन के बाद उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) आम ग्राहकों के लिए 3.75 फीसदी से 8.50 फीसदी के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। 15 महीने की अवधि पर उच्चतम ब्याज दर 8.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए समान अवधि पर उच्चतम ब्याज दर 9 फीसदी है। नई दरें 7 मार्च, 2024 से प्रभावी हैं।
करोड़ रुपये से अधिक जमा और 2 करोड़ से कम के जमा केवल प्लेटिना एफडी द्वारा दी जाने वाली 0.20 फीसदी की अतिरिक्त ब्याज दर के लिए पात्र होंगे। उज्जीवन एसएफबी के लिए उपलब्ध ब्याज भुगतान विकल्प मासिक, त्रैमासिक और मैच्योरिटी पर हैं।








