ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Free Computer Course: यूपी की सरकार दे रही फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग का मौका, इस तरह उठाएं फायदा

Free Computer Course: यूपी की सरकार दे रही फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग का मौका, इस तरह उठाएं फायदा
Free Computer Course: यूपी की सरकार दे रही फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग का मौका, इस तरह उठाएं फायदा

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को ट्रिपल सी और ओ लेवल कंप्यूटर का कोर्स फ्री में कराती है. इसके लिए जून-जुलाई महीने में आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं. यह योजना पिछड़ा वर्ग (OBC) के युवाओं के लिए है. इसके लिए आवेदन भी यूपी के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर ट्रेनिंग स्कीम के पोर्टल https://obccomputertraining.upsdc.gov.in/ पर जाकर करना होता है.

उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए. कंप्यूटर की ट्रेनिंग के लिए सेलेक्शन भी 12वीं में मिले मार्क्स के आधार पर किया जाता है. साथ ही आवेदक को किसी सरकारी योजना जैसे कि स्कॉलरशिप/शुल्क प्रतिपूर्ति आदि का लाभ नहीं मिल रहा होना चाहिए. साथ ही परिवार की सालाना आय एक लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए.

फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन स्कीम की वेबसाइट पर जाकर करना होता है. जो कि नि:शुल्क है. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट निकालकर सभी दस्तावेजों के साथ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करना होता है.

विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यदि कोई बिना समुचित कारण बताए ट्रेनिंग बीच में ही छोड़ देता है तो उसे रजिस्ट्रेशन फीस वापस करनी होगी. साथ ही भविष्य में भी इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा. ट्रेनिंग के दौरान 75 फीसदी बायोमेट्रिक उपस्थिति होनी अनिवार्य है. बिना उचित कारण बताए 15 दिन या इससे अधिक ट्रेनिंग से गायब रहने पर भी प्रतीक्षा सूची में रखे गए अभ्यर्थी का चयन कर लिया जाएगा.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया