ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Gangapur Rail Line : राजस्थान के इस गाँव में पहली बार पहुंची ट्रेन, स्टेशनों पर भीड़ उमड़ी

Gangapur Rail Line : राजस्थान के इस गाँव में पहली बार पहुंची ट्रेन, स्टेशनों पर भीड़ उमड़ी
Gangapur Rail Line : राजस्थान के इस गाँव में पहली बार पहुंची ट्रेन, स्टेशनों पर भीड़ उमड़ी

Gangapur Rail Line बहुप्रतीक्षित दौसा-गंगापुर रेल परियोजना का आखिर शनिवार को शुभारंभ हो गया। इस परियोजना पर रेल संचालन शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों का 27 साल का सपना पूरा हो गया।

रेल संचालन की शुरुआत अजमेर से जयपुर तक आने वाली डेमू ट्रेन को गंगापुर सिटी तक बढ़ाकर की गई। ऐसे में अब दौसा जिले का लालसोट व नांगल राजावतान का क्षेत्र भी रेल सेवा से जुड़ गया है।

Gangapur Rail Line
पहली बार आई ट्रेन को देखने के लिए सभी स्टेशनों पर भीड़ उमड़ी। लोगों ने पुष्प वर्षा कर ट्रेन का स्वागत किया। कई जगह पायलट को माला-साफा पहनाया गया।

दौसा रेलवे जंक्शन पर सुबह दस बजे से 95 किलोमीटर लंबी दौसा-गंगापुर रेल परियोजना का उदघाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान सांसद जसकौर मीना ने कहा कि यह कार्य उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक था, जो अब पूरा हो गया। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार भी जताया।

Gangapur Rail Line

11 बजकर 5 मिनट पर डेमू ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद पंडित कैलाशचंद शर्मा ने इंजन का पूजन किया। अतिथियों ने हरी झण्डी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

लोगों ने जय श्री राम और पीएम मोदी के पक्ष में नारे लगाए। खुशी में उत्साहित लोग ट्रेन के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

दौसा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाने के बाद यह ट्रेन जब लालसोट क्षेत्र के सलेमपुरा अरण्या, डिडवाना, लालसोट, बिनोरी खेमावास व मंडावरी रेलवे स्टेशनों पर सीटी बजाते हुए पहुंची तो इस मौके पर हर जगह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Gangapur Rail Line
ट्रेन को देख कर लोगों के चेहरे खिल उठे। हर कोई इस यादगार पल को अपने मोबाइल में कैद करने के आतुर रहा। लालसोट के रेलवे स्टेशन पर तो पुष्प वर्षा के साथ रेल का स्वागत किया गया।

प्रदेश की सबसे लंबी सुरंग से जब रेल गुजरी तो इसमें सवार हर कोई रोमांचित हो उठा। सुरंग में प्रवेश करने के से पहले डिडवाना बाइस मील पर दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों ने खड़े होकर खूब तालियां बजाई।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया