ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

Gas Subsidy New Rule: 5 मई तक तक करले ये काम नहीं तो फिर नहीं आयेगी गैस सब्सिडी, जाने इस के बारे में

Gas Subsidy New Rule: 5 मई तक तक करले ये काम नहीं तो फिर नहीं आयेगी गैस सब्सिडी, जाने इस के बारे में
Gas Subsidy New Rule: 5 मई तक तक करले ये काम नहीं तो फिर नहीं आयेगी गैस सब्सिडी, जाने इस के बारे में

Jambhsar Media Digital Desk: राजस्थान में गैस कनेक्शन उपभोक्ताओं के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय का एक आदेश आया है। जिसमें कहा गया है कि 15 मई तक यह कार्य अगर नहीं किया तो बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी। जानें पूरा माजरा।

राजस्थान में गैस कनेक्शन उपभोक्ताओं को एक बार फिर से केवाईसी यानी कि आपके कनेक्शन का वेरिफिकेशन करना होगा। यदि आने वाले 15 मई तक ऐसा नहीं किया तो गैस सब्सिडी बंद हो जाएगी।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से इसके आदेश जारी किए गए हैं। बीते कुछ साल से केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन जारी करा रही है।

इसके बाद हालात बदलने लगे। ऐसे में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने फिर से केवाईसी कराने के आदेश गैस वितरक कंपनियों को जारी किए हैं। जिले में अभी तक 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने भी अपने केवाईसी नहीं कराई है।

केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 15 मई तय कर दी गई है। पूर्व में यह 31 मार्च थी, पर ज्यादातर गैस एजेंसियों ने केवाईसी नहीं कराई।

ऐसे में मंत्रालय को फिर से टाइम बढ़ाना पड़ा है। स्थिति यह है कि जिले की सबसे बड़ी गैस एजेंसी के पास करीब 32 हजार गैस कनेक्शन हैं। जबकि इसमें 16 हजार कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत जारी किए गए हैं। जबकि यहां पर अभी तक 10 हजार कनेक्शन का ही केवाईसी हो पाया है।

कम सब्सिडी, कम इंटरेस्ट
गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि पहले सब्सिडी के रूप में सैकड़ों रुपए मिलते थे तो लोग फटाफट केवाईसी करा लेते थे। अब सामान्य उपभोक्ता को करीब 10 रुपए सब्सिडी आती है इसलिए केवाईसी नहीं करा रहे हैं।

नहीं है जानकारी
एचपीसीएल के रिजनल मैनेजर राकेश ने बताया कि मेरी अभी अभी पोस्टिंग हुई है। पूरी जानकारी फिलहाल नहीं हैं।
अब यह गैस एजेंसी का काम
डीएसओ हजारीलाल आलोरिया ने कहा, अब यह काम हमारे अंडर में नहीं है। गैस एजेंसियों को ही केवाईसी करके रिपोर्ट भेजनी है। इस समय यह काम हमारे पास नहीं है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया