ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

Gold Bond: सरकार सोमवार से बेचेगी सस्ता सोना, इस तरीके से आप भी खरीद सकेंगे कम पैसे में गोल्ड

Gold Bond: सरकार सोमवार से बेचेगी सस्ता सोना, इस तरीके से आप भी खरीद सकेंगे कम पैसे में गोल्ड
Gold Bond: सरकार सोमवार से बेचेगी सस्ता सोना, इस तरीके से आप भी खरीद सकेंगे कम पैसे में गोल्ड

Jambhsar Media Digital Desk नई दिल्‍ली: सोने में निवेश का शानदार और सुरक्षित मौका एक बार फिर आ गया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सोमवार 12 फरवरी से सॉवरेन गोल्‍ड बांड जारी करेगा. यह इश्यू पांच दिन तक खुला रहेगा और निवेशक 16 फरवरी तक गोल्‍ड बांड में निवेश कर पाएंगे. स्वर्ण बांड में एक ग्राम सोना आप 6,263 रुपये में खरीद सकते हैं. भारत सरकार ने ऑनलाइन आवेदन करने वाले और डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वाले निवेशकों को अंकित मूल्य से 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का फैसला किया है. इस तरह डिजिटल भुगतान करने वालों को स्वर्ण बांड का निर्गम मूल्य 6,213 रुपये होगा.

केंद्रीय बैंक भारत सरकार की तरफ से स्वर्ण बांड जारी करता है. ये निवासी व्यक्तियों, अविभाजित हिंदू परिवार (एचयूएफ), न्यासों, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थाओं को ही बेचे जा सकते हैं. एक व्‍यक्ति कम से 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम तक सोना एक साल में खरीद सकते हैं. ट्रस्ट और संस्थाएं एक साल में 20 किलो तक सोना खरीद सकती हैं. सोने की भौतिक मांग को कम करने के इरादे से सबसे पहले गोल्ड बांड योजना नवंबर, 2015 में लाई गई थी.

सोना खरीदने के लिए स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), NSE, BSE मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (Stock Exchanges), पोस्ट ऑफिस और कमर्शियल बैंकों से आप संपर्क कर सकते हैं. SGB के तहत सोना खरीदने के लिए केवाईसी जरूरी है. इसके साथ ही पैन कार्ड होना भी आवश्यक है.

आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बांड में बैंक की एफडी जैसे निवेश विकल्पों से बेहतर रिटर्न मिलता है. इसमें पैसा डूबने का जोखिम नहीं होता. साथ ही सोने के चढ़ते भावों का निवेशकों को फायदा मिलता है और गोल्ड खरीद पर ब्याज भी दिया जाता है. यदि निवेशक बांड को मैच्योर होने तक रखते हैं तो मैच्योरिटी के समय होने वाली आय टैक्स फ्री होगी. बांड की मैच्योरिटी आठ साल में होती है.

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार (9 फरवरी) को सोने का भाव स्थिर रहा. सोने का भाव 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित बना रहा. हालांकि, चांदी की कीमत 400 रुपये की तेजी के साथ 75,00 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. वैश्विक बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत मामूली गिरावट के साथ 2031 डॉलर प्रति औंस रह गई. चांदी बढ़त के साथ 22.60 डॉलर प्रति औंस हो गई.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया