ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी सरकार दे रही हैं, 300 यूनिट तक फ्री बिजली, आप भी उठा सकते हैं लाभ

किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी सरकार दे रही हैं, 300 यूनिट तक फ्री बिजली, आप भी उठा सकते हैं लाभ
किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी सरकार दे रही हैं, 300 यूनिट तक फ्री बिजली, आप भी उठा सकते हैं लाभ

Jambhsar Media Digital Desk : डाक अधीक्षक रोहतास प्रमंडल राजीव रंजन ने बताया कि सूर्य घर योजना के तहत लोगों के घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया जाएगा। इसके लिए उन्हें अनुदान भी मिलेगा। इसमें एक किलोवाट पर लागत 50 हजार व अनुदान 30 हजार है। जबकि दो किलोवाट के सोलर पैनल लगवाने पर 1.10 रुपये लागत पर 60 हजार व तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर 78 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा।आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से.

हर घर तक बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पीएम सूर्य घर योजना एक बेहतर पहल मानी जा रही है। इससे लोगों को 300 यूनिट नि:शुल्क बिजली मिलेगी। इस योजना को अधिक से अधिक घरों तक पहुंचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। इसके लिए डाक विभाग भी सहयोग कर रहा है।

डाक विभाग के कर्मी इसके लिए इच्छुक लोगों का रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद सोलर पैनल लगाने का काम किया जाएगा। सोलर पैनल लगवाने वाले लोगों को अनुदान भी मिलेगा।

इस संबंध में डाक अधीक्षक रोहतास प्रमंडल राजीव रंजन ने बताया कि सूर्य घर योजना के तहत लोगों के घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया जाएगा। इसके लिए उन्हें अनुदान भी मिलेगा। इसमें एक किलोवाट पर लागत 50 हजार व अनुदान 30 हजार है। जबकि दो किलोवाट के सोलर पैनल लगवाने पर 1.10 रुपये लागत पर 60 हजार व तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर 78 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा।

उन्होंने बताया कि एक किलोवाट का सोलर पैनल चार यूनिट बिजली बनाता है। यदि कोई तीन किलोवाट का पैनल लगवाता है तो प्रतिदिन 12 यूनिट बिजली बनेगी।

उन्होंने बताया कि रोहतास प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी सब-डिवीजन में इसके लिए कार्य किया जा रहा है। डाक विभाग के कर्मी लोगों का रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर, बिजली उपभोक्ता का कंज्यूमर नंबर, फोटो, बिजली बिल व जहां सोलर पैनल लगवाना है वहां का फोटो देना है।

रजिस्ट्रेशन होने के बाद मोबाइल के माध्यम से सूचना दी जाएगी। इसके बाद स्थल की जांच होगी। जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोलर पैनल लगवाया जाएगा। इससे लोगों को बिजली के लिए हर माह दी जाने वाली राशि से भी मुक्ति मिलेगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि यदि जो लोग योजना का लाभ लेना चाहते हैं वे डाक विभाग से भी संपर्क कर सकते हैं।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया