Jambhsar Media Digital Desk: राजस्थान में गर्मी चरम पर है, बाड़मेर में आज भी पारा 45 के पार जाने की संभावना है. शायद यही कारण है कि सरकारी स्कूलों में 8- 9 मई को छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. धूप की तपिश और लू के थपेड़ों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे द्वारा अधिकृत जिला कलेक्टर ने सरकारी स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया.
मौसम विभाग के मुताबिक 8 और 9 मई को राजस्थान में तापमान में 2-3 डिग्री तापमान और बढ़ सकता है, जिसके चलते लू के थपेड़ों और उमस का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते तापमान और लू से बचने के लिए लोगो के लिए बाकायदा एडवाइजारी किया है, ताकि लोग बढ़ते तापमान में सुरक्षित रख सकें.








