Jambhsar Media Desk, New Delhi : हाल ही में केंद्र सरकार ने घर खरीदने वालों को बड़ी राहत देने का प्लान बनाया है दरअसल शहरों में होम लोन लेकर घर खरीदने वाले लोगों को ब्याज से बड़ी राहत मिलने वाली है. चलिए जानते हैं खबर को विस्तार से…
केंद्र सरकार (Central Government) की तरफ से एक और बड़ा प्लान बनाया जा रहा है, जिसमें घर खरीदने वालों को काफी राहत मिलने वाली है. केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने जानकारी देते हुए बताया है.
कि शहरों में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को होम लोन पर ब्याज में राहत देने का प्लान बनाया जा रहा है. केंद्र सरकार अगले महीने यानी सितंबर में एक नई योजना लाने का प्लान बना रही है.
अभी योजना के तौर-तरीके पर चल रहा काम
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने कहा बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अभी इस योजना के तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है. इस सरकारी योजना का फायदा यह होगा कि आपको लोन पर ब्याज से राहत मिल जाएगी.
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने कहा है कि शहरों में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को कर्ज पर ब्याज में राहत देने के लिए सितंबर में योजना पेश की जाएगी.
मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए हुआ ऐलान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में शहरों में रह रहे ऐसे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए योजना की घोषणा की थी,
जिनके पास अपना घर नहीं है वह भी अब आसानी से अपना घर ले सकते हैं. इस योजना से लोन पर ब्याज से मुक्ति मिल जाएगी. इसके साथ ही आपको सिर्फ लोन की राशि का भुगतान करना होगा ब्याज का पैसा नहीं देना होगा.
मोदी ने संबोधन में दी थी जानकारी
मोदी ने लाल किले पर अपने संबोधन में कहा था कि मध्यमवर्गीय परिवारों का शहरों में अपने घर का सपना होता है. हम जल्द ही इसके लिए योजना लाएंगे, जिससे अपने घरों से बाहर रह रहे मध्यमवर्गीय परिवारों को काफी फायदा मिलेगा.
इन लोगों के लिए लिया ब्याज में राहत का फैसला
उन्होंने कहा था कि हमने किराये के घरों, अनधिकृत बस्तियों और झोपड़पट्टियों में रहने वाले परिवारों को अपना घर बनाने के लिए बैंक कर्ज पर ब्याज में राहत देने का निर्णय लिया है.