ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

IMD Rain Alert : मौसम विभाग का हाई अलर्ट, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, साथ ही बर्फबारी का भी अलर्ट

IMD Rain Alert : मौसम विभाग का हाई अलर्ट, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, साथ ही बर्फबारी का भी अलर
IMD Rain Alert : मौसम विभाग का हाई अलर्ट, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, साथ ही बर्फबारी का भी अलर

Jambhsar Media, New Delhi : मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम आदि में 21-26 मार्च के बीच बरसात होने जा रही है। जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल…

उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में अब भी बारिश और बर्फबारी जारी है। इसके अलावा भी देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और आंधी तूफान का दौर चल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वोत्तर भारत और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 21 से 26 मार्च के दौरान तेज बारिश होने वाली है। वहीं, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में 21 और 22 मार्च को बरसात होगी। बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बरसात रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ओले गिरे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम आदि में 21-26 मार्च के बीच बरसात होने जा रही है। अरुणाचल प्रदेश में 21-23 और 25 मार्च को भारी बारिश होगी। वहीं, सिक्किम में 21 और 23 मार्च, असम और मेघालय में 21-23 और 25 मार्च को भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा में 21 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। दक्षिण के राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में 21 व 22 मार्च को भारी बरसात होने की संभावना है।

उत्तर भारत में 23 मार्च की रात को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने वाला है। इसकी वजह से कई पहाड़ी राज्यों में बरसात होगी। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 21 से 24 मार्च के बीच बारिश होने जा रही है। वहीं, उत्तराखंड में 21-24 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है।

पंजाब में 21, 22 और 24 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। हरियाणा में भी 24 मार्च को बरसात हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 21 मार्च और हिमाचल प्रदेश में 21 और 22 मार्च को ओले गिरने वाले हैं।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया