ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

IMD Weather Alert: इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

IMD Weather Alert: इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
IMD Weather Alert: इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से राहत मिल चुकी है. हालांकि देश का मौसम फिर से करवट लेगा. मौसम विभाग का कहना है कि 12 फरवरी से देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. आइये जानते हैं, मौसम का पूरा हाल.

देश की राजधानी दिल्ली में दिन में धूप तो निकलेगी, लेकिन सुबह के समय धुंध छाई हुई रहेगी. मौसम विभाग की मानें तो 14 फरवरी को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

​​​​​

मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 13 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की बारिश संभव है. वहीं 12 से 14 फरवरी के बीच दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश के आसार है.

इसके अलावा आज तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है. वहीं अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, दक्षिण गुजरात पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं कर्नाटक तट के पूर्वी मध्य अरब सागर से लेकर उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र से होते हुए दक्षिण गुजरात क्षेत्र तक एक ट्रफ रेखा निचले स्तर पर चल रही है. इन्हीं कारणों से मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहे हैं.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया