ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

Indian Railways: अब भारत की वंदे भारत ट्रेन होगी विदेशों में एक्सपोर्ट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया बड़ा ऐलान

Indian Railways: अब भारत की वंदे भारत ट्रेन होगी विदेशों में एक्सपोर्ट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने
Indian Railways: अब भारत की वंदे भारत ट्रेन होगी विदेशों में एक्सपोर्ट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले बरसों में देश में डिजाइन और निर्मित वंदे भारत ट्रेनों को निर्यात करने की तैयारी है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल बिजनेस समिट में रेलवे मिनिस्टर ने यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘शुरुआती चुनौती यह थी कि वंदे भारत ट्रेनों को देश के भीतर अपने इंजीनियरों की ओर से डेवलप किया जाए। इसमें हमें सफलता भी मिली है। अब मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आने वाले वर्षों में हम इस ट्रेन का निर्यात शुरू कर देंगे।’

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत को लेकर अच्छा फीडबैक मिला है। फिलहाल इन ट्रेनों में और सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेन के नए वैरिएंट वंदे भारत स्लीपर पर काम पहले ही शुरू हो चुका है। रेल मंत्री ने हाल ही में बताया था कि वंदे भारत रेलगाड़ियों की संख्या बढ़ाकर 82 कर दी गई है। नई दिल्ली-मुंबई और नई दिल्ली-हावड़ा रेल मार्गों पर इन ट्रेनों की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाने का काम चल रहा है। उन्होंने वंदे भारत ट्रेनों की सेवाओं के संबंध में 10 सांसदों की ओर से पूछे गए प्रश्नों के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। वैष्णव ने कहा, ’31 जनवरी 2024 तक 82 वंदे भारत ट्रेन संचालित थीं।’

दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे की 6 मल्टीट्रैकिंग यानी लाइन क्षमता विस्तार परियोजनाओं को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में इन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई। राजस्थान, असम, तेलंगाना, गुजरात, आंध्र प्रदेश और नागालैंड के 18 जिलों को कवर करने वाली 6 परियोजनाएं हैं, जो भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क को 1020 किलोमीटर तक बढ़ा देंगी। ये प्रोजेक्ट्स इन राज्यों के लोगों को लगभग 3 करोड़ मानव दिवस का रोजगार प्रदान करेंगी। इनकी कुल अनुमानित लागत 12,343 करोड़ रुपए होगी और केंद्र सरकार 100 प्रतिशत वित्त पोषण करेगी।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया