ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...

Indian Railways: दिल्ली और उत्तरप्रदेश के इन शहरों के बीच चलेगी न्यू रैपिड रेल, 5 मैन स्टेशन हुए पास

Indian Railways: दिल्ली और उत्तरप्रदेश के इन शहरों के बीच चलेगी न्यू रैपिड रेल, 5 मैन स्टेशन हुए पास
Indian Railways: दिल्ली और उत्तरप्रदेश के इन शहरों के बीच चलेगी न्यू रैपिड रेल, 5 मैन स्टेशन हुए पास

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: दिल्ली- मेरठ के बीच रैपिड रेल में सफर करने का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस प्रोजेक्ट का 17 किलोमीटर लंबा साहिबाबाद-दुहाई डिपो, प्रायोरिटी सेक्शन कुछ हफ्तों में चालू हो जाएगा.

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के डायरेक्टर विनय कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी है. इस अधिकारी ने एक वर्कशॉप को संबोधित करते हुए कहा, यह प्रोजेक्ट हाई क्वालिटी ट्रांजिट सर्विसेज के मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता है.

NCRTC निदेशक विनय कुमार सिंह ने कहा, “हम बहुत जल्द एक परिवर्तनकारी ट्रांजिट प्रोजेक्ट के बहुत करीब हैं. आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) परियोजना का 17 किलोमीटर का प्राथमिकता वाला खंड कुछ ही हफ्तों में चालू हो जाएगा.”

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस प्रोजेक्ट हाई क्वालिटी ट्रांजिट सर्विस के मामले में अहम कामयाबी है. विनय कुमार सिंह के अनुसार, पहली बार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तेज गति से चलने वाली इंटर-सिटी कम्यूटर्स ट्रेनें चलाई जाएगी.

NCRTC द्वारा ‘RAPIDX’ नाम से चलाई जाने वाली सेमी-हाई-स्पीड रीजनल रेल सर्विस, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ केंद्र सरकार का एक ज्वाइंट वेंचर है.

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, NCRTC के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि इस कॉरिडोर पर सुरक्षा निरीक्षण किया गया था और मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (CMRS) ने रैपिड रेल के संचालन को मंजूरी दे दी है.

एनसीआरटीसी का लक्ष्य 2025 तक 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर को जनता के लिए चालू करना है. हालांकि, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो सहित 17 किलोमीटर के प्राथमिकता वाले खंड को कुछ हफ्तों में चालू कर दिया जाएगा.

वहीं, इस दिल्ली से मेरठ तक इस पूरे कॉरिडोर में कुल 25 स्टेशन होंगे. इस रेल सेवा के शुरू होने से रोजाना करीब 8 लाख यात्रियों को सुविधा होगी. इस रैपिड रेल सिस्टम में ट्रेनें 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी.

और वे हर 5 से 10 मिनट में उपलब्ध होंगी. इस कॉरिडोर की मदद से दिल्ली और मेरठ के बीच की दूरी 55 मिनट में तय की जाएगी. फिलहाल सड़क से यह दूरी तय करने में 2 घंटे लगते हैं जबकि ट्रेन से सवा घंटा लग जाता है.

रैपिड रेल की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्पीड, जो कि 180 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है. हालांकि, परिचालन के दौरान इसकी स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है. 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में से 14 किलोमीटर का हिस्सा दिल्ली में, जबकि 68 किलोमीटर का भाग यूपी में है.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया