ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी, भजनलाल सरकार ने शुरू की ये नई योजना

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी, भजनलाल सरकार ने शुरू की ये नई योजना
सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी, भजनलाल सरकार ने शुरू की ये नई योजना

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: अब कंप्यूटर में एक क्लिक करने पर सरकारी स्कूलों के शिक्षक की पूरी कुंडली खुल जाएगी। सरकारी स्कूलों में पढने वाले बच्चों के अभिभावकों को जानकारी के लिए स्कूलों के फेरे नहीं लगाने पड़ेंगे। वे घर बैठे ही कंप्यूटर पर एक क्लिक कर गुरुजी की पूरी कुंडली खगांल सकेंगे।

चूरू। अब कंप्यूटर में एक क्लिक करने पर सरकारी स्कूलों के शिक्षक की पूरी कुंडली खुल जाएगी। सरकारी स्कूलों में पढने वाले बच्चों के अभिभावकों को जानकारी के लिए स्कूलों के फेरे नहीं लगाने पड़ेंगे। वे घर बैठे ही कंप्यूटर पर एक क्लिक कर गुरुजी की पूरी कुंडली खगांल सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने नवाचार करते हुए सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और कार्मिकों की पूरी जानकारी शाला दर्पण पोर्टल पर अपडेट करने का नवाचार करते हुए शिक्षा महकमे के आला अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। अब तक केवल विभागीय स्तर पर ही शिक्षकों की जानकारी अधिकारी देख सकते थे। अब नवाचार के तहत बच्चों के अभिभावक बिना यूजर आइडी और वासवर्ड के लॉगिन कर स्कूल के शिक्षकों और कार्मिकों के बारे में सारी जानकारी ऑनलाइन वन क्लिक एट ग्लांस से ले सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से पूर्व में संस्था प्रधानों को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर सभी शिक्षकों और कार्मिकों की जानकारी उनके फोटो के साथ चस्पा करने के निर्देश दिए गए थे। जिससे सरकारी स्कूलों में पढने वाले बच्चों के अभिभावकों को पूरी जानकारी स्कूल के नोटिस बोर्ड पर मिल सके। मगर, अब इस नवाचार में एकदम आगे बढ़ाते हुए शिक्षा निदेशालय ने पूरी जानकारी शाला दर्पण पोर्टल पर भी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। जिससे अभिभावक घर पर ही गुरुजी की पूरी कुंडली खगांल सकेंगे।

शिक्षा निदेशालय के मुताबिक इस नवाचार के तहत अब स्कूल में कार्यरत शिक्षक और कार्मिक के सेवानिवृत होने या अन्यत्र स्थानांतरण होने पर जानकारी को शाला दर्पण पर तुरंत अपडेट करना होगा। जिससे अभिभावकों को सही जानकारी मिल सके। आमतौर पर सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षकों और कार्मिकों की जानकारी अभिभावकों को पूरी तरह से नहीं होती है। ऐसे में कई बार संवाद की स्थिति नहीं बन पाती है। मगर, अब माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के इस नवाचार के बाद सरकारी स्कूलों में पढने वाले बच्चों के माता- पिता घर बैठे पूरी जानकारी मिल सकेगी।

शिक्षा निदेशालय के हाल ही में किए गए नवाचार के तहत शिक्षकों व कार्मिकों की पूरी जानकारी शाला दर्पण पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। इसे समय- समय पर अपडेट करनी होगी। नए निर्देशों के तहत जिले की सभी सरकारी स्कूलों के संस्था प्रधानों को शाला दर्पण पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया