ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Jaipur News: बंद गोदाम में किया जा रहा था ये काम, पुलिस अधिकारियों की भी फटी रह गई आंखे

Jaipur News: बंद गोदाम में किया जा रहा था ये काम, पुलिस अधिकारियों की भी फटी रह गई आंखे
Jaipur News: बंद गोदाम में किया जा रहा था ये काम, पुलिस अधिकारियों की भी फटी रह गई आंखे

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: राजधानी जयपुर में स्वास्थय विभाग की टीम ने नकली घी पकड़ा है। विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल इलाके के एक गोदाम में 9 हजार किलो मिलावटी घी बरामद किया गया है। इस मिलावटी घी को अमूल, कृष्णा और लोटस जैसे नामी ब्रांड के नाम से बाजार में बेचा जा रहा था। सीएमएचओ की टीम ने घी की खेप को सीज करके इनकी जांच के लिए सैंपल लैब भिजवाए है।

सीएमएचओ प्रथम डॉ विजय सिंह फौजदार ने बताया कि स्थानीय पुलिस की टीम के साथ हमारी टीम ने शाम करीब 4.30 बजे वीकेआई रोड नंबर 13 पर श्री श्याम सेल्स कॉरपोरेशन के गोदाम पर छापा मारा था। इस दौरान यहां 15 किलो पैकिंग में लोटस ब्रांड के 190 टिन, कृष्णा के 252 टिन, महान के 105 टिन और अमूल घी के 51 टिन बरामद हुए।

टीम ने मौके पर जब लोटस कम्पनी के प्रतिनिधियों को बुलाकर ब्रांड की जांच करवाई तो उन्होंने बताया कि ये पैकिंग उनकी न होकर नकली है। इसके बाद टीम ने दूसरे ब्रांड की कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी सूचना देकर इसकी जांच करवाने के लिए कहा है। सभी कंपनियों के प्रतिनिधी आज जांच कर लेंगे।

उधर विश्वकर्मा थाना पुलिस ने बताया कि बड़ी मात्रा में नकली घी बरामद किया गया है। ये घी पॉम ऑयल में अन्य पदार्थ मिलाकर बनाए जाने का अंदेशा है। खुशबू के लिए इसमें एसेंस ड़ाला जाता है। उल्लेखनीय है कि शादियों का सीजन होने के कारण पिछले कुछ दिनों में जयपुर और अलवर में अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर नकली मावा, नकली क्रीम, नकली पनीर और अन्य घटिया खाद्य पदार्थ बरामद किए गए हैं। उन्हें फिकवाया गया है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया