ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवाद

Khadya Surksha Yojana: राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर बड़ा ऐलान, मंत्री ने सदन में दी जानकारी

Khadya Surksha Yojana: राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर बड़ा ऐलान, मंत्री ने सदन में दी जानक
Khadya Surksha Yojana: राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर बड़ा ऐलान, मंत्री ने सदन में दी जानक

Jambhsar Media News, Khadya Surksha Yojana: राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। इसको लेकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बड़ा ऐलान करते हुए विधानसभा में जानकारी दी है।

भजनलाल सरकार के केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना (Food security scheme) का लाभ पात्र व्यक्तियों को पहुंचाने के लिए राजस्थान सरकार प्रयासरत है। योजना से वंचित पात्र परिवारों का खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोड़ने के लिए प्रदेश की सरकार द्वारा इसी साल 26 जनवरी से पोर्टल खोला जा चुका है।

खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पाने के लिए लगातार पात्र व्यक्ति ई-मित्र एवं विभागीय पोर्टल (Departmental portal) के माध्यम से आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार के प्रभावी कोशिशों से आने वाले समय में राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहेगा।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गुरुवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में एक विधायक द्वारा लगाए गए पूरक सवाल  का जवाब दे रहे थे। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित सीलिंग सीमा 4 करोड़ 46 लाख 61 हजार 960 के अनुसार उपलब्ध व रिक्त स्थान के विरूद्ध योजना से अब तक वंचित पात्र लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (National food security scheme) में शामिल किए जाने के लिए कार्यवाही जारी है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया