ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Don 3 Movie: कियारा और रणवीर की पहली बार बनेगी जोड़ी, जानिए कैसी रहेगी डॉन-3 फिल्म

Don 3 Movie: कियारा और रणवीर की पहली बार बनेगी जोड़ी, जानिए कैसी रहेगी डॉन-3 फिल्म
Don 3 Movie: कियारा और रणवीर की पहली बार बनेगी जोड़ी, जानिए कैसी रहेगी डॉन-3 फिल्म

Jambhsar Media Digital Desk, नई दिल्‍ली:  डॉन 3 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर मूवी की लीडिंग लेडी का खुलासा हो गया है. खूबसूरत कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की कास्टिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा हो गई है.

डॉन यूनिवर्स में कियारा की एंट्री

सोमवार को डॉन 3 को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट को टीज किया गया था. तभी से फैंस के बीच हलचल थी मूवी में कियारा की एंट्री कंफर्म होने वाली है. फैंस का अनुमान बिल्कुल सही निकला है. कियारा की कास्टिंग को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. लोग एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं. मूवी में रणवीर सिंह के साथ उनकी  फ्रेश पेयरिंग देखना वाकई में मजेदार होने वाला है. 

सूत्रों के मुताबिक, डायरेक्टर फरहान अख्तर को रोल के लिए कियारा परफेक्ट लगीं. ये पहली बार होगा जब रणवीर सिंह संग वो दिखेंगी. कियारा भी इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं.

अभी तक फैंस ने कियारा को रोमांटिक, इंटेंस और कॉमिक जोनर में देखा है. अब डॉन 3 के साथ एक्शन मूवी में उनकी धांसू एंट्री हो गई है. फैंस का मानना है कियारा खुद को ऑल राउंडर साबित करेंगी. इस जोनर में भी वो फैंस का दिल जीत लेंगी.

प्रियंका को किया रिप्लेस-

मालूम हो, डॉन 3 की कास्टिंग नए सिरे से की गई है. रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को रिप्लेस किया है. वहीं अब कियारा आडवाणी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की जगह ली है. क्राइम थ्रिलर में कियारा रोमा के किरदार को प्ले करेंगी. फरहान अख्तर की ये फ्रेंचाइजी अमिताभ बच्चन की क्लासिक ब्लॉकबस्टर डॉन (1978) की रीमेक है. इसके पहले दो पार्ट में शाहरुख ने डॉन का किरदार निभाया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉन 3 की स्किप्ट पर शाहरुख खान सहमत नहीं हुए थे. उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया था. तब जाकर मेकर्स ने रणवीर सिंह को कास्ट किया. उम्मीद है ये फिल्म 2025 में रिलीज होगी.

आपको क्या लगता है प्रियंका चोपड़ा को रिप्लेस कर कियारा पर्दे पर उनके निभाए गए किरदार के साथ जस्टिस कर पाएंगी?

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया