Jambhsar Media Digital Desk: हम सभी जानते हैं कि भारत की आधी से अधिक आबादी कृषक है। इसीलिए सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है। हाल ही में सरकार ने लघु सीमांत किसानों के लिए नई धांसू योजना शुरू की है.
इस योजना को लेकर सभी के चेहरों पर चमक है. आपको बता दें कि देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान मानधन योजना के तहत पेंशन को बढ़ाकर हर महीने ₹3000 कर दिया है।
आपको हर महीने ₹3,000 मिलेंगे
योजना का लाभ देशभर के हर किसान को दिया जाएगा। लेकिन फिर भी सरकार ने इसके लिए कुछ पात्रता निर्धारित की है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। इसके अलावा अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा है तो आप इसके लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। आप जितनी जल्दी इससे जुड़ेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा होगा यानी जो किसान अभी 18 साल के हैं और इस योजना का हिस्सा हैं, उन्हें हर महीने सिर्फ ₹55 का निवेश करना होगा।
पीएम किसान मानधन योजना से इन लोगों को दोहरा फायदा मिलेगा
आइए अब आपको पीएम किसान मान धन योजना के बारे में एक और दिलचस्प बात बताते हैं। अगर आपकी उम्र 30 साल है और आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको हर महीने 120 रुपये निवेश करना होगा. अगर 4 साल या उससे अधिक उम्र के लोग इस योजना से जुड़ते हैं तो उन्हें 220 रुपये तक निवेश करना होगा.
यानी उम्र के हिसाब से निवेश की रकम बढ़ती जा रही है. इसके साथ ही आपको बता दें कि अगर आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ा है, तभी आपको इस योजना का लाभ मिलेगा. यानी पीएम मानधन योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहले आपको सम्मान निधि योजना का हिस्सा बनना होगा.
₹ 36,000 की वार्षिक वित्तीय सहायता
अब अगर सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें तो आपको बता दें कि अगर आप पीएम किसान मानधन योजना से जुड़कर सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर लेते हैं तो आपको सरकार की ओर से हर महीने ₹3000 की पेंशन दी जाएगी. इसके मुताबिक एक व्यक्ति को सरकार की ओर से सालाना 36,000 रुपये की पेंशन दी जाएगी. यह रकम ऑनलाइन माध्यम से सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी.








