ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

Kisan Scheme: किसान के लिए बड़ी खबर! इस सरकारी स्कीम में 2 लाख निवेश करें मिलेंगे 4 लाख रुपये

Kisan Scheme: किसान के लिए बड़ी खबर! इस सरकारी स्कीम में 2 लाख निवेश करें मिलेंगे 4 लाख रुपये
Kisan Scheme: किसान के लिए बड़ी खबर! इस सरकारी स्कीम में 2 लाख निवेश करें मिलेंगे 4 लाख रुपये

Jambhsar Media Desk, New Delhi : हर कोई अपनी मेहनत की कमाई को ऐसी जगह निवेश करना चाहता है जहां न सिर्फ उसे अच्छा रिटर्न मिले बल्कि उसकी पूंजी भी पूरी तरह सुरक्षित रहे। जोखिम न लेने वाले और छोटे निवेशकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार कई छोटी बचत योजनाएं (बेस्ट स्मॉल सेविंग स्कीम) चला रही है।

ऐसी ही एक बेहतरीन लघु बचत योजना है किसान विकास पत्र। लंबी अवधि के निवेश की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा निवेश विकल्प है। किसान विकास पत्र रेट पर फिलहाल 7.5 फीसदी ब्याज दर दी जा रही है. इसका मतलब है कि अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो आपका पैसा 115 महीने यानी 9 साल और सात महीने में दोगुना हो जाएगा।

किसान विकास पत्र दस साल के लिए खरीदा जा सकता है. इसमें न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये है. अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है. मतलब कि आप इसमें दिल खोलकर पैसा लगा सकते हैं. यह निवेश का एक सुरक्षित तरीका है और बाजार जोखिमों के अधीन नहीं है। बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद आपको गारंटीशुदा रिटर्न मिलेगा।

किसान विकास पत्र में निवेश करने वाले व्यक्ति की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। सिंगल अकाउंट के अलावा ज्वाइंट अकाउंट की भी सुविधा है. यह योजना नाबालिगों के लिए भी उपलब्ध है।

जिसका ख्याल माता-पिता को रखना होगा। यह योजना एनआरआई को छोड़कर हिंदू अविभाजित परिवार यानी एचयूएफ या ट्रस्ट के लिए भी लागू है। इसमें निवेश करने के लिए 1000 रुपये, 5000 रुपये, 10,000 रुपये और 50,000 रुपये के सर्टिफिकेट मौजूद हैं, जिन्हें खरीदा जा सकता है।

किसान विकास पत्र भारत सरकार की एकमुश्त निवेश योजना है, जहां एक निश्चित अवधि में आपका पैसा दोगुना हो जाता है। किसान विकास पत्र आप देश के सभी डाकघरों और बड़े बैंकों से खरीद सकते हैं।

प्रमाणपत्र खरीदते समय नामांकन की सुविधा उपलब्ध है। यदि आपने केवीपी प्रमाणपत्र खरीदते समय नामांकन नहीं किया है, तो आप परिपक्वता से पहले कभी भी नामांकन कर सकते हैं।

किसान विकास पत्र में निवेश करने पर आपको ब्याज से होने वाली आय पर टैक्स देना होगा. जबकि आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत इस योजना में जमा की गई राशि पर आपको कोई टैक्स लाभ नहीं मिलता है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया