ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Liquor Shop Closed: राजस्थान में बंद रहेगी शराब की दुकाने, यहाँ जाने बड़ी वजह

Liquor Shop Closed: राजस्थान में बंद रहेगी शराब की दुकाने, यहाँ जाने बड़ी वजह
Liquor Shop Closed: राजस्थान में बंद रहेगी शराब की दुकाने, यहाँ जाने बड़ी वजह

Jambh Sar Media, Jaipur: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने जिले के सभी शराब ठेकों पर ताले लगा दिए हैं। आबकारी विभाग ने दो दिनों के लिए सूखा दिवस की घोषणा की है। बुधवार की शाम पांच बजे से शुक्रवार की शाम छह बजे तक लाइसेंसधारी दुकानें नहीं खुलेंगी।

इस दौरान शराब की बिक्री नहीं करने के आदेश जारी हो चुके है। 19 अप्रेल की शाम छह बजे जैसे ही मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी उसके बाद शराब ठेके खुल जाएंगे।

आबकारी सिटी सीआई गुरनाम सिंह ने बताया कि पूरे जिले में 409 लाइसेंसी दुकानें है। इसमें से सिर्फ जिला मुख्यालय पर 26 दुकानें है। शाम पांच बजे के बाद दुकानों को बंद कराने के लिए आबकारी विभाग की ओर से 22 टीमों को अधिकृत किया गया। इन टीमों ने दुकानों को बंद कराने के बाद सील भी लगाई। 

इधर, ग्रामीण क्षेत्र के कार्यवाहक सीआई जेडी यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार शाम पांच बजे के बाद शराब बिक्री पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में अवैध तरीके से शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब ठेको को बंद कर सील लगाने की प्रक्रिया अपनाई गई।

बार पर भी जड़े ताले, मची खलबली
इलाके में होटलों और रेस्टोरेंट में संचालित होने वाली 12 बार को भी ड्राई डे में शामिल किया गया है। सीआई ने इन बार के गेटों पर ताले जड़कर सील की प्रक्रिया अपनाई। 

सीआई का कहना था कि चुनाव आयोग के सख्त आदेश के बावजूद किसी ने बार में शराब पीने या पिलाने का दौर शुरू किया तो उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।

इधर, शहर के कई शराब ठेकों के संचालकों ने शाम पांच बजे की बजाय शाम सात बजे तक ठेकों के खुले होने की सूचना पर आबकारी पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी। इन इलाकों में आबकारी पुलिस को देखकर खलबली मच गई।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया