ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...

लोन गारंटर बनना पड़ सकता है महंगा, पहले जान लें बैंकों के नियम

लोन गारंटर बनना पड़ सकता है महंगा, पहले जान लें बैंकों के नियम
लोन गारंटर बनना पड़ सकता है महंगा, पहले जान लें बैंकों के नियम

Jambhsar Media Digital Desk : आमतौर पर देखा जाता है कि ग्रामीण और शहरी इलाकों में संप्पति लीज पर लेने या किसी अन्य कार्य के लिए लोन लेने पर गारंटर की जरूरत पड़ जाती है. किसी लोनधारक का गारंटर बनना आसान तो है लेकिन विपरीत परिस्थितियों में इसके उल्टे परिणाम गारंटर को झेलने पड़ जाते हैं. इसलिए गारंटर बनने से पहले बैंक और आरबीआई के नियमों के बारे में जानना जरूरी है.आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से.

अकसर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के लोन लेने पर उनके गारंटर बन जाते हैं. लोन समय पर जमा नहीं होने पर गारंटर को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यहां तक बैंक के लीगल नोटिस के साथ ही लोन चुकाना भी पड़ सकता है. इसलिए लोन के मामले में किसी का गारंटर बनते समय बहुत जरूरी है कि सोच समझकर फैसला लिया जाए. लोन गारंटर बनने से पहले आरबीआई की गाइडलाइन और नियम जानना जरूरी है, ताकि किसी तरह की मुश्किल में फंसने से बचा जा सके. आमतौर पर देखा गया है कि ग्रामीण इलाकों में जमीन खरीद, कृषि कार्यों के लिए किसान लोन लेते हैं और गारंटर भी बनते हैं. जबकि, शहरी इलाकों में वाहन, मकान खरीदने या संपत्ति लीज पर लेने के लिए कई मौकों पर गारंटर की जरूरत पड़ जाती है..

गारंटर वह व्यक्ति होता है जो किसी और के लोन के भुगतान के लिए जिम्मेदार होने की सहमति बैंक को देता है. यदि कोई अन्य व्यक्ति लोन के भुगतान में चूक करता है तो गारंटर की लोन भुगतान करने का विकल्प बैंक को उपलब्ध कराना होता है. गारंटर बनना उधारकर्ता की मदद करने के लिए मात्र एक औपचारिकता नहीं है, गारंटर लोन का भुगतान करने के लिए भी उतना ही जिम्मेदार है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने लोन गारंटर संबंधी नियमावली बनाने के लिए बैंकों को निर्देश जारी करता है. आरबीआई बैंकों को उन लोन के लिए अपने दिशानिर्देश तैयार करने की अनुमति देता है जिनके लिए गारंटर की आवश्यकता होती है. आरबीआई नियमों के अनुसार गारंटर संबंधी नियम लोन आवेदक की रिपेमेंट कैपेसिटी, उसकी आय, रोजगार और हाउसिंग डिटेल्स जैसे कई फैक्टर्स निर्भर करते हैं. 

गारंटर एक वित्तीय शब्द है जो एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताता है जो लोन लेने वाले के कर्ज नहीं जमा कर पाने के मामेल में भुगतान करने का वादा करता है. गारंटर लोन के बदले कोलैटरल के रूप में अपनी संपत्ति को गिरवी रखते हैं. आरबीआई नियमों के अनुसार लोन गारंटर लीज पर ली गई संपत्ति या लिए गए लोन के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करता है. इसके बाद वह किरायेदार या लोन लेने वाले के बकाया पैसे के लिए कानूनी रूप से जिम्मेदार होते हैं. 

लोनधारक का गारंटर बनना उस वक्त परेशानी का कारण बन जाता है जब लोन अदा नहीं किया जाता है.
ऐसे में लोनधारक की देनदारी गारंटर के हिस्से आ जाती है, जो उसके सीबिल स्कोर को खराब कर देती है.
कर्ज में देरी या भुगतान नहीं करने पर कानूनी नोटिस का सामना करना पड़ सकता है.
लोन पेमेंट नहीं किए जाने पर गारंटर पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ जाता है.
गारंटर को भविष्य में खुद के लिए लोन मिलने में मुश्किल होती है.
एक बार गारंटर बनने के बाद उसे कैंसिल नहीं किया जा सकता है. बैंक ही आपको मुक्त कर सकता है.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया