Jambhsar Media, New Delhi: दुनियाभर में महिलाओं के साथ-साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को देखा जा सकता है. इसी बीच सऊदी अरब के रियाद में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखकर कोई भी महिला असहज महसूस कर दे.
महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की कई घटनाएं कैमरे पर भी दर्ज हुई हैं। बावजूद इसके कोई भी ये उम्मीद नहीं करता होगा कि रोबोट भी इस तरह की हरकत कर सकता है।
लेकिन सऊदी अरब के पहले पुरुष ह्यूमनाइट रोबोट एंड्राइड मुहम्मद एक महिला के साथ ऐसा करके विवादों में घिर गया है। रोबोट को रियाद में डीपफास्ट के दूसरे संस्करण के दौरान पेश किया गया था।
जहां इस रोबोट ने मशीन के अनावरण के दौरान एक महिला न्यूज रिपोर्टर को कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर लानत-मलामत शुरू हो गई है।
वीडियो हो रहा वायरल
घटनाक्रम का 7 सेकंड का वीडियो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एआई रोबोट एक टीवी रिपोर्टर राविया अल-कासिमी के पास खड़ा था। इस दौरान दर्शकों का ध्यान रोबोट के हाथ की हरकतों ने खींचा जो काफी हद तक उत्पीड़न जैसा लग रहा था।
इस दौरान रिपोर्टर भी असहज होती दिख रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि जब रिपोर्टर कैमरे के सामने रिपोर्टिंग कर रही थी, उसी दौरान रोबोट उसे पीछे से गलत तरीके से छूता है, जिसके बाद रिपोर्टर अचानक रुक जाती है और पीछे मुड़कर उसे रोकती है।
दो भागों में बंटा सोशल मीडिया
घटना का वीडियो देखते ही देखते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अधिकांश लोगों ने महिला के उत्पीड़न को लेकर रोबोट को आड़े हाथों लिया और जमकर सुनाया।
वहीं, कई लोगों ने इसकी आलोचना करते हुए दावा किया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इसे इस तरह से प्रोग्राम किया गया था। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया। कुछ ही समय में वीडियो वाली पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ सी आ गई।








