ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

10 साल के जमीनी विवाद में युवक की 3 गोलियां मारकर हत्या, झाड़ियों में मिला शव

10 साल के जमीनी विवाद में युवक की 3 गोलियां मारकर हत्या, झाड़ियों में मिला शव
10 साल के जमीनी विवाद में युवक की 3 गोलियां मारकर हत्या, झाड़ियों में मिला शव

Uttar Pradesh Crime News: बरेली में जमीन विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 25 वर्षीय युवक का शव गांव के नदी किनारे झाड़ियों के बीच मिला। इस घटना की खबर फैलते ही उनके घर पर कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिवार के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बरेली के शेरगढ़ इलाके में 25 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक के परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते युवक की हत्या की गई है. पिछले 10 वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते 25 वर्षीय धर्मेंद्र की हत्या कर दी गई। धर्मेंद्र को तीन गोलियां मारी गईं, जिसमें एक गोली उसके सिर में लगी।

शेरगढ़ क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में रहने वाले धर्मेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ खेती का काम करते थे। वह रात करीब 9 बजे खाना खाकर घर से निकला था। बुधवार रात को वह वापस नहीं लौटा, जिसके बाद उसके परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी। अगले दिन युवक का शव खून से लथपथ गंभीर हालत में नदी किनारे मिला।

पुलिस ने गांव के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, गर्दन और सिर के आसपास चोट के निशान दिख रहे हैं। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने गांव के ही चार लोगों पर हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है. इस घटना का जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया